एक्सप्लोरर

मसूरी: पानी वाला बेंड पर पलटी दिल्ली से आ रही बस, बड़ा हादसा टला, एक यात्री घायल

बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से गुरुवार रात 11 बजे चली थी और शुक्रवार सुबह मसूरी पहुंचने ही वाली थी कि पानी वाला बेंड पर हादसे का शिकार हो गई.

मसूरी-देहरादून मार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया, जब दिल्ली से मसूरी आ रही एक पर्यटक बस पानी वाला बेंड के पास अचानक पलट गई. बस में 27 यात्री सवार थे. गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया. हादसे में एक यात्री अर्चित शुक्ला निवासी दिल्ली को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें 108 एंबुलेंस से देहरादून रेफर किया गया. शेष यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया और प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया.

प्रारंभिक जांच के अनुसार, बस की कमानी चलते समय अचानक टूट गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे के तुरंत बाद मसूरी कोतवाल संतोष कुंवर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने यातायात सुचारू कराने के लिए क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया.

बताया गया कि यह बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से गुरुवार रात 11 बजे चली थी और शुक्रवार सुबह मसूरी पहुंचने ही वाली थी कि पानी वाला बेंड पर हादसे का शिकार हो गई. हादसे के वक्त बस को 25 वर्षीय चालक जसवंत चला रहा था. पुलिस ने चालक से पूछताछ कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन वाहनों की फिटनेस और मेंटेनेंस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन के बीच इस तरह के हादसे प्रशासन और परिवहन विभाग की सतर्कता पर भी सवालिया निशान लगाते हैं. अगर बस की रफ्तार तेज होती या बस खाई की ओर पलट जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था.

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि पर्यटन सीजन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाए और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए. बसों की फिटनेस की कड़ी जांच हो और खस्ताहाल वाहनों को यात्रा की अनुमति न दी जाए.

वहीं, पुलिस और परिवहन विभाग ने भी हादसे के बाद मसूरी मार्ग पर यातायात नियमों के पालन और वाहनों की जांच को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है. प्रशासन का कहना है कि दोषी पाए जाने पर बस मालिक और चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
बारिश की चुनौती के बीच आस्था बनी ताकत! बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए लंबी कतारें
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट
हरिद्वार में बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget