एक्सप्लोरर

CoronaVirus: दिल्ली के बाद बरेली की दरगाह पर 200 लोगों की जमात, मचा हड़कंप

पुलिस अधिकारियों को जैसे ही इस बात का पता लगा तो तुरंत वहां पहुंच गई। भारी फोर्स ने मौके पर पहुंचकर दरगाह को खाली कराया। बताया जा रहा है जमात में शामिल लोग 10 दिनों से यहा ठहरे हुए थे।

बरेली, एबीपी गंगा। दिल्ली के निजामुद्दीन के बाद अब बरेली की शहदाना वाली दरगाह पर 200 लोगों की जमात मिली है। जमात में शामिल लोग राजस्थान, मध्य प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से आए हुए थे। पुलिस अधिकारियों को जैसे ही इस बात का पता लगा तो तुरंत वहां पहुंच गई। भारी फोर्स ने मौके पर पहुंचकर दरगाह को खाली कराया। बताया जा रहा है जमात में शामिल लोग 10 दिनों से यहा ठहरे हुए थे।

दरगाह के मुतवल्ली वाजिद अली ने बताया कि दरगाह पर राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत कई जगहों के करीब 200 लोग 10 दिनों से मौजूद थे। उन्होंने दावा किया कि जब जनता कर्फ्यू लगा तो उसके अगले दिन 23 मार्च को उन्होंने बारादरी थाने में पत्र लिखकर दरगाह में मौजूद लोगो को उनके घरों पर भिजवाने के लिए कहा था, लेकिन किसी ने इस बात का संज्ञान नही लिया। देर रात एसपी सिटी रविन्द्र कुमार, एएसपी आईपीएस अभिषेक वर्मा और एडीएम ने थाना बारादरी पुलिस के सहयोग से दरगाह को खाली करवाया।

एएसपी आईपीएस अभिषेक वर्मा का कहना है कि दरगाह पर लोग इलाज कराने के लिए आते हैं। यहां पर करीब 200 से अधिक लोग मौजूद थे जिन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग करवाकर प्राइवेट वाहनों से उनके घरों में भेज दिया है। इन लोगों को अपने-अपने घरों में क्वारंटाइन रहने को कहा है। साथ ही एएसपी ने वाजिद अली के उस दावे को भी खारिज किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि दरगाह खाली कराने के लिए उन्होंने 23 मार्च को एक चिट्ठी लिखी थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget