एक्सप्लोरर

Meerut Crime News: मेरठ में उधार का रकम वापस मांगने पर शख्स की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस पर लगा ये बड़ा आरोप

Crime News: मेरठ में दिन निकलते ही एक युवक के कत्ल से सनसनी फैल गई. उधार की रकम मांगने पर कर्जदारों ने सूदखोर की पीट-पीट कर हत्या कर दी. पहले भी कर्जदारों ने मारपीट की थी.

UP News: मेरठ (Merrut) में दिन निकलते ही एक युवक के कत्ल से सनसनी फैल गई. उधार की रकम मांगने पर कर्जदारों ने सूदखोर की पीट-पीट कर हत्या कर दी. अहम बात यह है कि कुछ दिन पहले भी इसी रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. जिसमें पहले भी कर्जदारों ने मारपीट की थी. इसकी शिकायत एसपी देहात से की गई. लेकिन पुलिस (Police) से शिकायत के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए. जिसके बाद हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया गया.

कहां हुई घटना
घटना मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र की है. जहां भगवानपुर चट्टावन गांव में सतपाल नाम के शख्स की रास्ते में रोककर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से सतपाल को पीटा गया और फिर हत्या के बाद उसका शव झाड़ियों में फेंक कर आरोपी फरार हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिवार में कोहराम मच गया. आनन-फानन में कई थानों की पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी तलब किया गया. जिसके बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया.

पुलिस की अनदेखी
वहीं पीड़ित पक्ष की मानें तो कुछ दिन पहले भी उधार की रकम मांगने पर कर्जदारों ने सतपाल को पीटा था. जिस पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी. इसी मामले की शिकायत मेरठ पुलिस के आला अधिकारियों से की गई. खुद एसपी देहात में इस मामले में जांच के निर्देश भी दिए. लेकिन पुलिस सिस्टम की लापरवाही के कारण आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी. जिसके बाद आरोपियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने आज सतपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. लेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

क्या बोली पुलिस
एसपी देहात केशव कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया, "मुंडाली थाना क्षेत्र में सतपाल नाम के व्यक्ति कुछ लोगों द्वारा लाठी डंडे और धारदार हथियारों हत्या कर दी गई. मृतक के भाई के द्वारा बताया गया है कि विशाल नामक एक व्यक्ति है. उस पक्ष को इन्होंने 60 हजार रुपए दिए थे, इसी वजह से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी. उसी के कारण ये हत्या की गई है. मृतक के भाई द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कराया जा रहा है. शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया जा चुका है. अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें-

UP MLC Election 2022: एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने 35 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, इन दिग्गजों का कटा नाम

Bihar Crime: बांका में आठ साल की बच्ची के साथ हैवानियत, दरिंदों ने गैंगरेप के बाद ली जान, नाली में मिला शव

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
माता-पिता को कांवड़ में लेकर निकले दो भाई, लोग बोले- श्रवण कुमार
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
हरिद्वार: फ्लाईओवर के नीचे लोहे का गार्डर गिरा, 2 कांवड़ियों की मौत
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
'पप्पू यादव का सिर काटकर लाने वाले को 51 लाख', लखनऊ में प्रदर्शन
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले
PM सूर्य घर योजना: पहले नंबर पर लखनऊ, टॉप-100 में UP के 17 जिले

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
नेताओं को फंसाने की 'हनी ट्रैप साजिश' बेनकाब! JeM संदिग्ध-महिला को STF ने पकड़ा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget