एक्सप्लोरर

UP Election: अचानक समाजवादी पार्टी के कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

UP Election 2022: एसपी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को अचानक पार्टी कार्यालय पहुंच कर सभी को चौंका दिया. इस दौरान उन्होंने अखिलेश के साथ मंच सांझा करते हुए आगामी चुनाव को लेकर भी चर्चा की.

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी कार्यालय में गुरुवार को ऐसा नजारा दिखा जिसने सभी को चौंका दिया. पार्टी कार्यालय में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव एक कार्यक्रम में मौजूद थे कि अचानक ही उनके पिता और समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव कार्यक्रम में पहुंच गए. अखिलेश ने तुरंत उठकर उनके पैर छूए. पूरा हॉल नेताजी ज़िंदाबाद के नारों से गूंज उठा. वहीं मुलायम सिंह और अखिलेश यादव ने एक मंच सांझा कर आगामी चुनाव को लेकर भी बड़ा संदेश दिया है.

समाजवादी पार्टी के सहयोगी दल जनवादी पार्टी ने 16 अगस्त को बलिया से जनवादी जनक्रांति यात्रा शुरू की थी. जिसका गुरुवार को समापन हो गया. समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव अचानक पहुंचे. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप जागरूक हैं, इसीलिए समाजवादी पार्टी के लिए प्रयास कर रहें हैं. इसी का परिणाम है इतनी संख्या में यहां आए हैं. मुलायम सिंह ने सभी का स्वागत कर बधाई दी.

उन्होंने कहा कि आज जितने लोग आए हैं, अगर ऐसा और हॉल होता तो वो भी कम पड़ जाता. आज हॉल में बैठने, खड़े होने की जगह नहीं है, ये समाजवादी पार्टी की बहुत बड़ी सफलता है. उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी तादाद में पहली बार इतने लोग आए हैं. ये आपके प्रयास हैं. मुलायम सिंह ने 22 में साईकल की बात कही.

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी अचानक आये सबको बधाई दी. जनवादी पार्टी के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने अपनी यात्रा से सभी वर्ग के लोगों को जगाने का काम किया है. इससे पहले महान दल के केशव देव भी यात्रा पर निकले थे. जब महान दल के कार्यक्रम का समापन हुआ तो राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल भी शामिल हुए थे. आज हम और नेताजी साथ में आपके बीच बधाई देते हैं. 

पार्टी अध्यक्ष ने कहा की किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन सिलिंडर का दाम दोगुना हो गया. जब सरसों का तेल महंगा हुआ तो केंद्र के मंत्री ने कहा कि उसमे मिलावट नहीं कर पा रहे इसलिए महंगा हुआ है. अखिलेश ने तंज किया कि सिलिंडर भी तौलते रहना वरना बीजेपी गैस भी निकाल लेगी. खाद की बोरी भी हल्की हो गयी है.

अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी के कार्यक्रम में आने से कार्यक्रम की शोभा और रौनक बढ़ गयी है. ये सोने पर सुहागा है. अखिलेश ने कहा ये यात्राएं तब तक नहीं रुकेंगी जब तक बीजेपी उत्तर प्रदेश से हट नहीं जाती है. इस मौके पर जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान भी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ेंः

मदरसों को सरकारी मदद दिए जाने पर HC ने उठाए सवाल, यूपी सरकार से पूछा- किस अधिकार के तहत दिया जा रहा अनुदान

Shafiqur Rahman Burke Controversial Statement: समाजवादी पार्टी सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने गौ सरंक्षण और तालिबान को लेकर दिया विवादित बयान, जानें- क्या कहा

यह भी देखेंः 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
गोरखपुर: BJP MLC के बागी तेवर, सपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
PET परीक्षा को लेकर एक्शन में हापुड़ प्रशासन, डीएम-एसपी ने लिया जायजा
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
काशी के शिल्पकार की कलाकृति PM मोदी और CM योगी को होगी समर्पित
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी
फॉरेंसिक जांच में AI की भूमिका बढ़ी, मानवीय निगरानी जरूरी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget