एक्सप्लोरर

महोबा जेल में बंद MP के कैदी की मौत से उठे सवाल, परिजनों ने इलाज में लगाया लापरवाही का आरोप

Mahoba News: महोबा जेल में बंद कैदी की मौत पर परिजनों ने सवाल उठाये हैं. परिजनों ने बताया कि मुलाकात के दौरान कैदी ने उचित इलाज नहीं मिलने का आरोप लगाया था. जेलर ने आरोप का खंडन किया है.

UP News: महोबा जेल में बंद कैदी की मौत का मामला सामने आया है. मौत की खबर मिलते ही कैदी के परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने जेल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने मौत की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. मृतक कैदी की पहचान 30 वर्षीय हृदेश उर्फ मोनू के रूप में हुई है. मोनू मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का रहने वाला था.

दो दिन पहले सगे भाई सोनू और परिजनों ने जेल में कैदी से मुलाकात की थी. मुलाकात के दौरान उसने सीने में चार दिन से दर्द की शिकायत की थी. कैदी ने परिजनों से कहा था कि जेल प्रशासन उचित इलाज नहीं करा रहा है. परिजनों ने कहा कि इलाज नहीं होने से मोनू की हालत बिगड़ती चली गयी. जेलर ने सोनू को रात में फोन पर मोनू के हार्ट अटैक की सूचना दी. परिजनों के पहुंचने से पहले दोबारा फोन आया कि मोनू की मौत हो चुकी है. परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन ने इलाज में लापरवाही बरती है.

जेल में कैदी की मौत पर परिजनों ने उठाये सवाल

इलाज के नाम पर जेल में मोनू को टैबलेट दी गई. उन्होंने कहा कि समय रहते उचित इलाज मिलने से मोनू की जिंदगी बच जाती. मृतक कैदी के बेटे आयुष की उम्र चार साल है. जेलर शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि कैदी ने बीमार हने की शिकायत नहीं की थी. रात में बैरक बंद होने के बाद ड्यूटी पर तैनात कर्मी घर चले गए. तभी कैदी की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली. जेल के अंदर डॉक्टर ने इलाज किया. हालत गंभीर होने पर अस्पताल भी भेजा गया. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने कैदी को मृत घोषित कर दिया. जेलर ने आशंका जताई है कि हार्ट अटैक के चलते कैदी मौत हुई है. उन्होंने परिजनों के आरोप को बेबुनियाद बताया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. 

ये भी पढ़ें-

बदायूं में भीषण सड़क हादसे में छह की मौत और कई लोग घायल, दीपावली मनाने नोएडा से जा रहे थे घर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget