एक्सप्लोरर

सांसद पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता का वीडियो वायरल, योगी और मोदी से लगाई न्याय की गुहार

घोसी से बसपा सांसद अतुल राय पर एक बार फिर रेप पीड़िता ने धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वीडियो मैसेज जारी कर न्याय की गुहार लगाई है।

बलिया, एजेंसी। बहुजन समाज पार्टी के घोसी से चुने गये सांसद अतुल राय पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता ने वीडियो वायरल कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सांसद उसका हश्र उन्नाव कांड की पीड़िता की तरह करने की धमकियां दे रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद बलिया पुलिस ने पीड़िता की सुरक्षा के प्रबंध कर दिये हैं।

वाराणसी के उदय प्रताप विद्यालय की एक पूर्व छात्रा ने बसपा के घोसी से सांसद अतुल राय पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। राय इस मामले में जेल में हैं। जेल में होने के कारण वह अभी तक सांसद की शपथ नहीं ले सके हैं।

सांसद पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता का वीडियो वायरल, योगी और मोदी से लगाई न्याय की गुहार

बलात्कार पीड़िता का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से न्याय की गुहार लगाते हुये कहा है कि सांसद राय के लोग मुझे, मेरे गवाह और परिवार को बहुत ज्यादा प्रताड़ित कर रहे हैं। हमें लगातार धमकी मिल रही हैं। मेरे मुकदमे के पैरोकार के विरुद्ध बलिया में फर्जी मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पीड़िता का आरोप है कि धमकी देने वालों का कहना है कि जेल से छूटने के बाद हम तुम्हारा उन्नाव पीड़िता जैसा हाल कर देंगे। उसने कहा कि, 'मैं बिना बाप की असहाय बेटी हूं। मेरी आप लोगों से हाथ जोड़कर विनती है कि मुझे जल्द से जल्द न्याय दिलाएं।'

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बृहस्पतिवार को पत्रकारों को जानकारी दी कि पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है तथा नरही थाना और कोरण्टाडीह पुलिस चौकी को आवश्यक सुरक्षा प्रबंध के निर्देश दिये गए हैं। उसकी सुरक्षा के लिये पुलिस का दस्ता तैनात किया गया है।

सांसद पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता का वीडियो वायरल, योगी और मोदी से लगाई न्याय की गुहार

उल्लेखनीय है कि वाराणसी स्थित उदय प्रताप विद्यालय की एक पूर्व छात्रा ने बसपा सांसद अतुल राय पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज करवाया था। छात्रा का आरोप है कि राय ने उसे पत्नी से मिलाने के लिए आवास पर बुलाया था और इसके बाद मौके का फायदा उठाकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, अतुल ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता बलिया जिले के नरही थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget