एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में सपा नेता को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस केस दर्ज कर जांच जुटी

UP News: मुरादाबाद में सपा नेता नावेद को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है. अज्ञात आरोपी ने फोन पर कहा है कि तुम्हें मारने के लिए हमने सुपारी ली है. पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य और पेट्रोल पंप मालिक नावेद को फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद सपा नेता नावेद ने मुरादाबाद के मैनाठेर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस ने सपा नेता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. नावेद की आरोपी से करीब 32 सेकंड बात हुई है. धमकी देने वाले ने नावेद से फोन पर कहा कि तुम्हें मारने के लिए सुपारी ली है.

मुरादाबाद के वार्ड 22 के जिला पंचायत सदस्य 31 मई को लखनऊ में सपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात करके मुरादाबाद लौट रहे थे. जिला पंचायत सदस्य नावेद को उनके मोबाइल पर सुपारी लेकर जान से मारने की धमकी मिली है. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. कुंदरकी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद जुबेर के बेटे और जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद नावेद निवासी ग्राम ताहरपुर ने मैनाठेर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. 

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
शिकायत में बताया गया है कि 31 मई की शाम में वह लखनऊ से लौट रहे थे. रास्ते में 7:04 मिनट पर सीतापुर के इर्द गिर्द अज्ञात व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर कॉल किया. इसके बाद उनका परिचय पूछा. बात करने वाले ने कहा कि मैंने तुम्हें गोली मारने की सुपारी ली है. यह बात सुनकर नावेद ने उसके बारे में जानना चाहा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया. नावेद के मुताबिक उसकी युवक से 32 सेकेंड बात हुई थी. इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने तीन बार मोबाइल पर और कॉल की जिनको उन्होंने रिसीव नहीं किया. जिला पंचायत सदस्य ने फोन करने वाले से जान माल का खतरा जताया है. 

नावेद के पिता 2012 में बसपा के टिकिट पर विधान सभा का चुनाव लड़ चुके हैं और उनकी माँ भी ब्लॉक प्रमुख रही हैं. नावेद का कहना है कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है वह राजनीतिक व्यक्ति हैं और उनका अपना पेट्रोल पम्प का कारोबार है. एसपी देहात संदीप मीणा का कहना है कि सपा नेता की शिकायत पर मैनाठेर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस की सर्विलांस टीम कॉल करने वाले का पता लगा रही है जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जायेगा. इस मामले में साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी.

ये भी पढ़ें: लखनऊ में कल इन रास्तों का न करें इस्तेमाल, डायवर्ट किए गए ये रूट, देखें नया प्लान

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
'PM मोदी और CM योगी को बुरा...', मौलाना रजवी ने मुसलमानों को सलाह
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कर्मचारी की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
ताइवान सिटी से मेडिकल हब तक, YEIDA की बोर्ड बैठक में बड़े फैसले
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता
रक्षाबंधन से पहले योगी सरकार ने इन जवानों को दिया तोहफा, बढ़ाया भत्ता

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget