एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: रिटायर बैंक मैंनेजर हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

UP News: मुरादाबाद पुलिस ने रिटायर बैंक मैनेजर हत्या कांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, इस हत्याकांड में इस्तेमाल किए हथियार और कार को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है.

Moradabad Crime: मुरादाबाद पुलिस ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर की हत्या का खुलासा करते हुए घटना में शामिल बैंक मैनेजर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक 18 अगस्त को अज्ञात हमलावरों ने रिटायर्ड बैंक मैनेजर वीर सिंह की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया था. साथ ही घटना को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी. जाँच में पता चला की रिटायर्ड बैंक मैनेजर की हत्या रंजिश में दूसरे बैंक मैनजेर ने एक महिला ग्राहक और अपने दोस्त के साथ मिलकर की थी. घटना मुरादाबाद के मैनाठेर थाना इलाके की है.  

मुरादाबाद के एसपी ग्रामीण संदीप सिंह मीणा ने जानकरी देते हुए बताया कि मैनाठेर थाना इलाके में 18 अगस्त को पुलिस को दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर वीर सिंह की लाश मिली थी. जब पुलिस ने मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराया को पता चला की हत्या गला घोंट कर की गयी है. मृतक के बेटे ने इस मामले में अज्ञात लोगो के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच की तो एक संदिग्ध कार सीसीटीवी कैमरों में मृतक बैंक मैनेजर की मोटर साईकिल का पीछा करते हुए नजर आई. पुलिस ने कार के नंबर प्लेट से इसकी आगे पड़ताल की तो कार में एक महिला और दो लोगो के बारे में जानकारी मिली घटना वाले दिन तीनो अपने मोबाईल फोन अपने अपने घर छोड़ कर गये थे ताकि लोकेशन ट्रेस न हो सके.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने उगला राज
पुलिस पूछताछ में आरोपी मनोज कुमार ने बताया की वह वर्तमान में अमरोहा में यूपी ग्रामीण बैंक पपसरा में ब्रांच मैनजेर है. मृतक वीर सिंह उसके परिचित थे और नौकरी के दौरान दोनों में अच्छे सम्बन्ध थे लेकिन वीर सिंह के रिटायर्ड होने के बाद लोन कराने को लेकर दोनों के बीच सम्बन्ध बिगड़ गये थे. दोनों में काम को लेकर रंजिश हो गयी थी. रिटायर्ड होने के बाद भी वीर सिंह से उनकी रंजिश जारी थी वीर सिंह को रास्ते से हटाने के लिए मनोज ने अपनी परिचित ग्राहक वीर बाला यादव से वीर सिंह को हनी ट्रैप में फंसवाया और चार महीने तक साजिश करते रहे और 18 अगस्त को मनोज ने अपने दोस्त अनिल कुमार गुप्ता को साजिश में शामिल किया और वीर बाला यादव को वीर सिंह के पास मिलने भेज दिया.

उसके ज़रिये बताये गये घटना स्थल पर वीर सिंह को बुलवा लिया वीर सिंह वीर बाला के प्रेम जाल में फंस गया. वीर बाला को मोटर साईकिल पर बैठा कर हाइवे पर उस जगह पहुँच गया. जहाँ वीर बाला उसे ले जाना चाहती थी. वीर बाला और वीर सिंह सड़क किनारे खड़े बात कर रहे थे कि मनोज और उसका दोस्त अनिल कार से वहाँ पहुँच जाते हैं और वीर सिंह को कार में बात करने के बहाने बैठा कर उसका रस्सी से गला घोंट देते हैं और फिर लाश को मोटर साईकिल के पास डाल कर फरार हो जाते हैं.ताकि लोग इसे एक्सीडेंट समझें. पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए इन तीनो हत्यारों को गिरफ्तार कर रिटायर्ड बैंक मैनेजर की हत्या का खुलासा कर दिया. इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त सामान और एक कार बरामद की है.

ये भी पढ़ें: Aligarh: पराई औरत के चक्कर में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, थाने में किया सरेंडर

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार की जननी सुरक्षा योजना का दिखा असर, यूपी में 7 लाख से ज्यादा संस्थागत प्रसव
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
योगी सरकार का बड़ा प्लान, ITI में उद्योग आधारित ट्रेनिंग और अप्रेंटिसशिप पर फोकस
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
 राम मंदिर: 30 सितंबर तक अधिकांश काम पूरे, हटेंगे L&T-टाटा के कर्मचारी
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?
लखनऊ में पत्नी की हत्या के बाद व्हाट्सएप स्टेटस से खुला राज, क्या लिखा?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget