एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में महिला से लूट के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस ने पैर में मारी गोली

UP News: मुरादाबाद पुलिस ने महिला से लूट के दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Moradabad Encounter: उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद में पुलिस ने लूट और चैन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. पकड़े गए एक बदमाश की टांग में पुलिस की गोली लगी है जिसे इलाज के लिए मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गिरफ्तार किया गया एक बदमाश मुज़फ्फर नगर का रहने वाला है, जबकि दूसरा बदमाश मुरादाबाद का ही रहने वाला है. दोनों बदमाशों ने बीते रविवार को सत्संग सुनकर लौट रही महिला से लूट की वारदात को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे. पुलिस लगातार इस लुटेरे बाइकर्स गैंग के सदस्यों को खोजने में जुटी हुई थी. घटना मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना इलाके की है. 

बीते रविवार को बाइकर्स गैंग के सदस्यों ने सत्संग सुनकर लौट रही महिला के कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल छीन कर फरार हो गए थे. पुलिस लगातार बाइकर्स गैंग के सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी. देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश क्षेत्र में छिनैती की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी, पुलिस को अपनी तरफ आता देख अविरल नामक बदमाश ने पुलिस टीम से बचने के लिए अवैध तमंचा निकाल लिया और भागने लगा. जिस पर पुलिस ने फायरिंग की और गोली अविरल के पैर में जा लगी जिससे वह घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने दौड़कर दबोचा है.

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित रेलवे फुटबॉल ग्राउंड हरथला कॉलोनी के पास दो संदिग्धों के होने की सूचना मिली थी और ये लोग क्षेत्र में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. पकड़े गए बदमाशों ने ही दो दिन पूर्व  मझोला थाना क्षेत्र में सत्संग से लौट रही महिला से से कुंडल छीने थे, जिसमें अविरल ने झपट्टा मारकर कुंड लूटने की घटना को अंजाम दिया था. 

बदमाशों के कब्जे लूट का माल बरामद
वहीं दूसरा बदमाश नीशू पुत्र धर्मेंद्र ने सिविल लाइन थाना क्षेत्र से बाइक चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था. गोली लगने से घायल हुए बदमाश अविरल को  इलाज हेतू जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने बदमाशों के पास से एक डिस्कवर बाइक, एक अवैध तमंचा, 315 बोर के कारतूस और महिला से लूटा हुआ सोने का कुंडल बरामद किया है. पुलिस पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशो के खिलाफ पहले से कई अपराधिक मुक़दमे दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: संभल के नेजा मेले को लेकर अखिलेश के विधायक आगबबूला, योगी सरकार पर भी बोला बड़ा हमला 

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget