एक्सप्लोरर

Azam Khan News: आजम खान के खिलाफ एक्शन लेने वाले IAS सजा के बाद क्या बोले? राजनीतिक बयानबाजी पर भी दी प्रतिक्रिया

UP News: मुरादाबाद मंडलायुक्त आंजनेय सिंह ने कहा कि आजम खान को सजा पुलिस की जांच के बाद अदालत से हुई है. उन्होंने आजम खान के खिलाफ एक्शन लेने पर भी सफाई दी.

Moradabad News: उत्तर प्रदेश की सियासत के कद्दावर नेता आजम खान पर कार्रवाई कर सुर्खियों में आए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आंजनेय सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आजम खान के खिलाफ एक्शन निजी लड़ाई की वजह से नहीं लिया था बल्कि रामपुर का जिलाधिकारी रहते कानूनी जिम्मेदारी निभाई. आंजनेय सिंह ने कहा कि आजम खान से एक बार मुलाकात लोकसभा चुनाव के बाद हुई थी. आजम खान मतगणना के बाद जीत का सर्टिफिकेट लेने आए थे. उस समय उन्होंने मुझे तोहफे में एक पेन दिया था.

आजम खान के खिलाफ IAS ने ली थी टक्कर

उन्होंने कहा कि आजम खान बड़े राजनीतिक शख्स हैं. इसलिए प्रशासन की कार्रवाई की खबर सुर्खियां बन गईं. वरना अनगिनत लोगों पर हर रोज अदालत से सजा मिलती है. लेकिन उनका कोई जिक्र नहीं होता. मैंने अपने कर्तव्य का पालन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता से किया.

आंजनेय सिंह ने कहा कि आजम खान को सजा पुलिस की जांच के बाद अदालत से हुई है. हम नियम-कानून और संविधान से बंधे हैं. शासन से मिले निर्देश के अनुसार काम करना होता है. हम अपनी इच्छा से नहीं बल्कि कानून के हिसाब से काम करते हैं. 18 साल की नौकरी के दौरान मैंने हमेशा पारदर्शी तरीके से जिम्मेदारी निभाई. सरकार की भी प्रतिबद्धता पारदर्शी तरीके से काम करने की रही है.

सजा होने पर क्या बोले आञ्जनेय कुमार सिंह

अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि हमने आजम खान के मामलों में भी ईमानदारी से ड्यूटी निभाई. लेकिन कद्दावर नेता पर कार्रवाई होने से राजनीतिक बयानबाजी होती है. हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता. हमें सिर्फ प्रक्रिया का पालन करना होता है. हमारी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग एजेंसियां होती हैं. शासन स्तर पर काम की समीक्षा भी होती है. गलत करने पर हम भी अदालत के प्रति जवाबदेह हैं.

उन्होंने कहा कि किसी बड़े नेता के खिलाफ कार्रवाई होने पर सवाल उठाने की बजाय हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट है. अगर किसी को लगता है कि कुछ गलत हुआ है तो अदालत में पक्ष रख सकता है. पीड़ित हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाता है. हमने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह ईमानदारी से किया है. 

UP News: कानपुर पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने, अपराधी की जगह निर्दोष को भेज दिया जेल

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget