एक्सप्लोरर

Moradabad Crime: मुरादाबाद में पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, दो पक्षों से हुई गोलीबारी, दस पर केस दर्ज

UP News: मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में पुराने मुकदमें की रंजिश में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. दोनों तरफ से एक-दूसरे पर पथराव फायरिंग हुई. इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

Moradabad News: मुरादाबाद में दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुराने मुकदमे में फैसला करने को लेकर कटघर थाना क्षेत्र में एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए. दोनों तरफ से छत से पथराव हुआ. वहीं, एक तरफ से पथराव के साथ ही अवैध तमंचे से 5 राउंड फायरिंग भी की गयी. मारपीट और फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया.

पुलिस के मुताबिक, कटघर थाना क्षेत्र में सिरसा इनायतपुर उर्फ दौड़भाग गांव के रहने वाले चांद बाबू और अफसर अली में पुराने किसी मुकदमे को लेकर रंजिश चल रही है. दोनों के घर भी घर आमने-सामने हैं. पुराने मुकदमे में फैसला करने को एक पक्ष पर दबाव बनाया जा रहा था. इसी बात को लेकर रविवार की शाम करीब 5 बजे दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. दोनों तरफ से घरों की छत से पथराव शुरू हो गया. इस दौरान चांद बाबू के पक्ष से अफसर अली के घर पर पथराव के साथ देसी तमंचे से करीब पांच राउंड फायरिंग की. 

इस घटना का सामने के मकान से पूरा वीडियो बना लिया. वीडियो में दिखायी दे रहा है कि कुछ युवक अपनी छत से फायरिंग कर रहे हैं. जिसमें अफसर अली का बेटा सलीम घायल हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची और सलीम को अस्पताल पहुंचाया. वही, घटना के बारे में गांव के लोगो से पूछताछ की गई.

केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम सिरसा इनायतपुर उर्फ दौडभाग में पूर्व में शमीना पत्नी सफिया के द्वारा लिखाये गये मुकदमे में जेल में बंद शायिम के फैसले को लेकर दोनों पक्षो में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है. जिसमें दोनों पक्षों के बीच फायरिंग व पत्थरबाजी की गई. इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. गांव के लोगों ने डर के कारण अपने अपने घरों व दुकानों के दरवाजे बन्द कर लिये.

इस मामले में नाजिल, फरमान, साजिम, अरमान अली, सलमान, अरबाज, समीर, गामा, चांद, शाने आलम, सुभान अली, रेवड़ी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. दस नामज़द लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया गया है. घटना में जो भी लोग शामिल हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: आगरा में कुमार विश्वास ने कहा- 'बेटियों को दोस्त बनाएं, कोई और कंधा देगा तो बेटी सूटकेस में...'

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
UP: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी: गोशालाएं बनेंगी कमाई और रोजगार का हब, 200 गायों से 2 करोड़ आय वाले मॉडल पर योगी सरकार का मंथन
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
यूपी पुलिस हुई हाईटेक, UPSIFS से 94 अधिकारियों ने सीखी 'क्राइम सीन मैनेजमेंट' की वैज्ञानिक तकनीक
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget