एक्सप्लोरर

यूपी में मानसून का असर जारी, अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

Lucknow News: IMD लखनऊ केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. कुछ क्षेत्रों में जलभराव, बाढ़ और यातायात प्रभावित होने की आशंका है.

उत्तर प्रदेश में सितम्बर के पहले सप्ताह में भी मानसून अभी सक्रिय है. बीते 24 घंटों में कई जिलों में बारिश से जनजीवन प्रभावित है. अब एक बार फिर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई जिलों में बारिश और भारी बारिश की आशंका जताई है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लखनऊ केंद्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी, पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. कुछ क्षेत्रों में जलभराव, बाढ़ और यातायात प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विभाग ने प्रशासन को तैयार रहने और नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है.

किन जिलों में भारी बारिश का अनुमान?

मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं. पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट के चलते सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में अति भारी बारिश की संभावना है. जबकि प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, संत रविदास नगर, जौनपुर समेत पूर्वांचल के कई जिलों में धीमी से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा प्रतापगढ़, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर में भी बारिश की संभावना है. जबकि तराई में  बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई में भी बारिश के आसार हैं. जबकि मध्य और दक्षिण क्षेत्र के कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं.

मौसम का प्रभाव और सावधानियां

बता दें कि पिछले 24 घंटों में अमेठी, संभल, बरेली और अलीगढ़ में 120-180 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ा और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी. अगले 24 घंटों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) चल सकती हैं. अत्यधिक वर्षा से फसल क्षति का खतरा भी है. लोगों को नदी-नालों से दूर रहने, बिजली गिरने से बचने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग की मानें तो 10 सितम्बर के बाद मौसम की स्थिति बदल सकती है.

लखनऊ में मौसम की स्थिति

राजधानी लखनऊ में बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. प्रशासन ने जल निकासी और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी घमासान, अखिलेश यादव के पहुंचने से पहले भारी पुलिस बल तैनात
JPNIC पर फिर सियासी बवाल, बैरिकेडिंग के बावजूद अंदर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
JPNIC पर फिर सियासी बवाल, बैरिकेडिंग के बावजूद अंदर पहुंचे सपा कार्यकर्ता
CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं
CM योगी ने खोला विकास का पिटारा, बलरामपुर को मिलीं 803 करोड़ की 78 परियोजनाएं
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन
आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर ने बनाया रिकॉर्ड, यूपी में बना नंबर वन

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget