एक्सप्लोरर

Modi Ka Sixer: यूपी के डिप्टी CM दिनेश शर्मा बोले- वोट की राजनीति के लिए काम नहीं करते पीएम मोदी

एबीपी गंगा के ई-कॉन्क्लेव Modi Ka Sixer में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सरकार की 6 साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने सराहनीय कार्य किए हैं. पीएम मोदी के कार्यकाल में सभी असंभव कार्य पूरे हुए हैं.

मोदी सरकार 2 का एक साल पूरा हो चुका है. ये एक साल कैसा रहा. सरकार की क्या उपलब्धियां रहीं और उसे किस तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा. आने वाले समय के लिए सरकार की क्या रणनीति रहेगी. कोरोना संकट काल में हुए नुकसान से उभरने का क्या प्लान है. इन सभी मुद्दों पर बात करने से लिए एबीपी गंगा ने ई-कॉन्क्लेव का आयोजन किया. मोदी सरकार 2 का एक साल पूरा होने के साथ ही एनडीए सरकार को 6 साल भी पूरे हो चुके हैं. सरकार के मंत्रियों और विरोधी दलों के नेताओं का इस पूरे कार्यकाल को लेकर क्या कहना है. ये आप ई-कॉन्क्लेव के जरिए जान सकते हैं.

ई-कॉन्क्लेव Modi Ka Sixer में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सरकार की 6 साल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने लोगों को बैंक खाते तक जोड़ा. कश्मीर से 370 और 35ए को खत्म किया. पीएम मोदी के कार्यकाल में सभी असंभव कार्य पूरे हुए हैं. डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बड़े फैसले लिए गए हैं, जिनका असर भी दिखा है. उन्होंने कहा कि मोदी कड़े फैसले लेने से पीछे नहीं हटते हैं और देश के बेहतरी के लिए कई बड़े कदम उठाए गए हैं. वोट की राजनीति के लिए काम न करते हुए सरकार ने देशहित में जीएसटी लागू किया.

कोरोना वायरस के कारण देश में जो हालात बने हैं उसे लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार के प्रयासों की वजह से कोरोना से जो हालात बने हैं उस पर पूरी तरह से नियंत्रण है. प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने का बड़ा कार्य सरकार के द्वारा किया गया है और संक्रमण न फैले इसके लिए कदम उठाए गए हैं.

ई-कॉन्क्लेव Modi Ka Sixer में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. शर्मा ने कहा कि विपक्ष ने कोरोना संकट के समय आलोचना नहीं बल्कि राजनीति की है और विरोधियों की तरफ से सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं. डिप्टी सीएम ने कहा कि हम आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहे है और सामाजिक, आर्थिक व हर दिशा में सरकार ने सराहनीय कार्य किए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि आपदा के समय विपक्ष को सरकार के खड़ा होना चाहिए था.

Modi Ka Sixer LIVE: महिला सशक्तिकरण पर मोदी सरकार ने कितना काम किया, दीप्ति रावत Vs अराधना मिश्रा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget