एक्सप्लोरर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में गौ तस्करों से मुठभेड़ के बाद SHO को विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किया सम्मानित

Ghaziabad News: 4 दिन पहले लोनी बॉर्डर पर पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई घटना के बाद क्षेत्र के लोगों और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एसएचओ राजेंद्र त्यागी को फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया है.

Ghaziabad News: थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर 4 दिन पहले लोनी बॉर्डर पर पुलिस ने एक गोदाम पर छापा मारा था. गौ तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 7 गौ तस्कर घायल हुए थे. इस पूरी घटना के बाद लोनी बॉर्डर थाने पर क्षेत्र के लोगों ने एसएचओ राजेंद्र त्यागी को फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया. हमेशा विवादों में घिरे रहने वाले लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी राजेंद्र त्यागी की खूब सराहना की और उन्हें सम्मानित भी किया.

इस एनकाउंटर में पुलिस ने जिन गौ तस्करों को गोली मारी थी, उन सभी गौ तस्करों के घुटने के नीचे गोली मारी गई थी. इसको लेकर एनकाउंटर पर सवाल उठने शुरू हो गए. दरअसल, सात आरोपियों में से 5 आरोपियों के सीधे पैर में घुटने के नीचे गोलियां लगी थी. तो 2 आरोपियों के उल्टे पैर के ठीक नीचे गोलियां लगी हैं. अब ऐसे में सवाल खड़ा होना लाजमी है कि 7 आरोपियों को ठीक एक ही जगह, एक ही वक्त में कैसे गोलियां लगी. जबकि सभी आरोपी भी गोलियां चला रहे थे और इधर से उधर भाग रहे थे. पुलिस भी फायरिंग करते वक्त अपनी जगह बदल रही थी. लेकिन उसके बावजूद एक भी पुलिसवाले को खरोच तक नहीं आई. 

एनकाउंटर पर लोगों ने उठाए सवाल

जैसे ही इस एनकाउंटर पर कुछ लोगों ने सवाल उठाने शुरू किए तो गाजियाबाद एसएसपी पवन कुमार ने एसएचओ लोनी बॉर्डर को थाने के चार्ज से हटा कर इंदिरापुरम थाने में ट्रांसफर कर दिया, जिसके बाद एसएचओ ने पुलिस की जनरल डायरी में लिखा कि एसएसपी ने मुझे चार्ज से इसलिए हटाया है क्योंकि मैंने गोकशी करनेवालों के साथ मुठभेड़ की थी, जिससे कि मेरा मनोबल टूट चुका है. इस समय में नौकरी करने की स्थिति में नहीं हूं. मुझ पर अपने कार्यकाल में आज तक कोई भी आरोप नहीं लगा है. ना ही मेरी कोई जांच किसी भी जनपद में लंबित है. मेरा मनोबल काफी टूट चुका है. इसलिए मुझे कुछ समय के लिए नौकरी से कार्यमुक्त किया जाए. 

विधायक ने राजेंद्र त्यागी को किया सम्मानित

जब यह एनकाउंटर हुआ तो हमेशा विवादों के चलते चर्चा में रहने वाले विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एसएचओ राजेंद्र त्यागी को सम्मानित कर कहा कि राजेंद्र त्यागी ने वो काम किया है जिससे उत्तर प्रदेश पुलिस का सर फक्र से ऊंचा हो सकता है. लेकिन गाजियाबाद के कुछ अधिकारी समाजवादी सोच रखते हैं. जिसके चलते उस एसएचओ को वहां से हटा दिया गया है, जिससे उसका मनोबल भी टूटा है. हम सरकार से मांग करते हैं कि उनको वापस उसी थाने में बहाल किया जा सके, जिससे होने वाली गौ तस्करी को पहले ही रोक दिया जा सके.

ये भी पढ़ें :-

Priyanka Gandhi Fever: प्रियंका गांधी को तेज बुखार, मुरादाबाद के सम्मेलन में नहीं होंगी शामिल

UP Weather Report Today: यूपी में चलेगी सर्द हवाएं, पारा गिरने का सिलसिला जारी, प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का बागपत में अंतिम संस्कार, मंत्री असीम अरुण भी अंतिम यात्रा में हुए शामिल
अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आजमगढ़ में सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना
अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आजमगढ़ में सपा का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना

वीडियोज

Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
दिल्ली में लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे सपा चीफ अखिलेश यादव, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे?
लाठीचार्ज पर लोकसभा में गरजे अखिलेश, सरकार से पूछा- क्या बेटियों के कपड़े फाड़ेंगे आप?
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 6 सांसदों के शिंदे गुट में विलय पर फिलहाल रोक से इनकार
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget