एक्सप्लोरर

उन्नाव रेप केस में कुलदीप सेंगर को उम्रकैद की सजा, 25 लाख का जुर्माना भी लगा

उन्नाव रेप केस में बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। उन्नाव रेप केस में दोषी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को सजा का ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने विधायक को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने सेंगर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसमें से 10 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। सेंगर को ये जुर्माना एक महीने के भीतर ही देना होगा। इसके अलावा अदालत ने सीबीआई को पीड़ित और उसके परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने का भी आदेश दिया है। पीड़िता और उसका परिवार दिल्ली महिला आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए किराए के आवास में एक साल तक रहेगा। अदालत ने योगी सरकार को पीड़िता और उसके परिवार के किराए के आवास के लिए एक साल तक प्रति माह 15,000 रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया है।

सेंगर ने विश्वासघात किया : अदालत सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि हमें नरमी दिखाने वाली कोई परिस्थिति नहीं दिखी, सेंगर लोक सेवक था, उसने लोगों से विश्वासघात किया। सेंगर ने जो भी किया, वह बलात्कार पीड़िता को डराने-धमकाने के लिए किया।

गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने बीजेपी से निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उन्नाव में 2017 में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में सोमवार को दोषी करार दिया था। अदालत ने सेंगर को दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत किसी लोकसेवक द्वारा किसी बच्ची के खिलाफ यौन हमला किए जाने के अपराध का दोषी ठहराया था।

2017 में हुआ था नाबालिग से रेप यूपी की बांगरमऊ सीट से विधायक कुलदीप सेंगर ने 2017 में एक नाबालिग का अपहरण करने के बाद उससे बलात्कार किया था। सेंगर को इस मामले के बाद अगस्त 2019 में बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया था। अदालत ने नौ अगस्त को विधायक और सिंह के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, अपहरण, बलात्कार और पॉक्सो कानून से संबंधित धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। पीड़िता की कार का हुआ था एक्सिडेंट रायबरेली में 28 जुलाई को ट्रक ने दुष्कर्म पीड़िता की कार को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिसमें उसकी चाची व मौसी की मौत हो गई थी और पीड़िता तथा उनके वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़िता ने बताया कि हादसे से पहले जब भी वह उन्नाव कोर्ट में सुनवाई के दौरान पहुंचती थी तो सेंगर के नजदीकी लोग उसे जान से मारने की धमकी देते थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
'कान खोलकर सुन लो...' आरक्षण सुधार आंदोलन पर भड़के चंद्रशेखर आजाद ने दे डाली ये चुनौती
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
बस्ती: बेटी ने प्रेमी संग मिलकर की पिता की हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
लखनऊ में Gen Z छात्रों के समर्थन में NSUI का प्रदर्शन, राजभवन घेराव की कोशिश
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget