एक्सप्लोरर

Kanpur Dehat: विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे प्रभारी मंत्री, अधूरे प्रोजेक्ट पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Kanpur Dehat: बीजेपी के नेता व मंत्री विकास कार्यों की समीक्षा के लिए जिलों का दौरा कर रहे हैं. इस बीच कानपुर देहात के प्रभारी मंत्री ने अधूरे कार्यों के लिए अफसरों को फटकार लगाई.

कानपुर देहात:  2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले जहां सभी दल अपनी अपनी ताकत झोंकने में लगे है तो वहीं, सत्ता में काबिज बीजेपी (BJP) भी पीछे नहीं रहना चाहती है. ताबड़ तोड़ दौरे और जनता के बीच पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है. चुनाव से पहले ही बीजेपी विकास कार्यों के मुद्दे पर जनता के दिलों में अपनी जगह बनाना चाहती है. जिसके चलते अब प्रदेश में बीजेपी नेताओं ने हर जिले में पहुंचने का काम शुरू कर दिया है. 

विकास कार्यों की समीक्षा

विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने वाली बीजेपी अब उत्तर प्रदेश के हर जिले में विकास कार्यों की समीक्षा करने में जुट गई है, तो आज वहीं कानपुर देहात में पहुंचे प्रभारी मंत्री महेश गुप्ता जिन्होंने जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की और सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकर विकास की हकीकत से रूबरू हुए जहां उन्होंने कई अधिकारियों को फटकार भी लगाई और कार्यों को बेहतर तरीके से जल्द से जल्द करने के निर्देश भी दिए.

अधूरे कार्यों पर नाराज हुए मंत्री 

प्रभारी मंत्री ने अधूरे कार्यों व अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना कार्य करने के तौर-तरीके को लेकर भी जिलाधिकारी कानपुर देहात से ऐसे अधिकारियों की सूची भी मांगी है और उन पर शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही करने की बात भी बोली है. उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिन योजनाओं को समय रहते पूरा कर लेना था. वहीं कानपुर देहात की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री द्वारा उन समीक्षाओं के अधूरे होने पर मंत्री नाराज भी हुए और अगले महीने तक अधूरे कार्यों को पूरा कराने और अगली समीक्षा बैठक में उन कार्यों की पूर्ति हो जाने की बात दी गई.

एसपी सोते नजर आए

प्रभारी मंत्री के समीक्षा बैठक के दौरान एक तस्वीर ऐसी सामने आई, जिसने कई सवाल अधिकारियों पर खड़े कर दिए. कानपुर देहात के एसपी केशव कुमार चौधरी बैठक के दौरान विकास भवन सभागार में प्रभारी मंत्री के बगल में बैठ कर सोते हुए नजर आए. जहां एक और प्रभारी मंत्री विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे तो वहीं जिले के पुलिस अधिकारी यानी कि, कानपुर देहात जिले के कप्तान साहब सोते नजर आए ऐसे में कानपुर देहात में पुलिस की व्यवस्था और चाक-चौबंद का अंदाजा साफ तौर से लगाया जा सकता है. शायद कप्तान साहब जनपद में अपने कार्यों को लेकर इतने मशरूफ और थक चुके थे कि, उन्हें अपनी नींद पूरी करने का इससे बेहतर और इससे अच्छी जगह कोई भी नहीं मिली.

पीएम, सीएम की तारीफ

कानपुर देहात में विकास कार्यों की समीक्षा करने आए प्रभारी मंत्री ने जनपद कानपुर देहात में अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण भी किया जिसके बाद उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में अधिकारियों संग बैठक कर विकास कार्यों की गति को रोड देते हुए प्रभारी मंत्री ने वहीं देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि कई देशों के तमाम सांसद ऐसा चाहते हैं कि उनके देश में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे नेताओं का होना जरूरी है. प्रभारी मंत्री के दौरे और चुनाव से पहले बीजेपी नेताओं का पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा दौरा आने वाले विधानसभा चुनाव में कितना कारगर साबित होगा, यह देखने की बात है. जनता विकास के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी को पुनः सत्ता में लेकर आती है या फिर जनता का नजरिया कुछ और है.

ये भी पढ़ें.

UP Election 2022: सपा नेता ने 400 सीटें जीतने का किया दावा, असदुद्दीन औवैसी को लेकर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'नारी शक्ति कर रहीं स्टार्टअप्स का नेतृत्व', CM योगी ने दी नवरात्रि की शुभकामनाएं
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
'UP के लोगों का अपमान कर रहे अखिलेश', दिल्ली प्रोटेस्ट पर BJP का बड़ा आरोप
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP के 9.18 लाख किसानों को 483 करोड़ की मदद देंगे CM योगी, सोमवार को जारी होगी राशि
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल
UP में BJP को बड़ा झटका, 2 बार के सांसद धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget