एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: जिला विकास प्राधिकरण में मानचित्र निस्तारण की अवधि घटाने पर विचार, जानें क्या है प्लान

Uttarakhand News: जिला विकास प्राधिकरण में कार्यरत कार्मिकों के लिए खबर ठीक नहीं है. मंत्री प्रेमचंद अग्रावल ने बताया कि गैर जरूरी आपत्ति लगाने वाले क्रामिकों के वेतन को रोकने का सरकार मन बना रही है.

Uttarakhand News: जिला विकास प्राधिकरणों में मानचित्र निस्तारण की अवधि को कम करने का विचार धामी सरकार कर रही है. निस्तारण की समयावधि लंबी होने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. अब राज्य सरकार अवधि को कम करने का विचार कर रही है. शहरी विकास और आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अनावश्यक आपत्तियां लगाने वाले कार्मिकों पर नाराजगी जताई. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्राधिकरण में कार्यरत कार्मिकों के वेतन को भी गैर जरूरी आपत्ति लगाने पर सरकार रोकने का मन बना रही है.

जिला विकास प्राधिकरण के कर्मियों को मंत्री की धमकी

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि कि अभी तक जिला विकास प्राधिकरणों में एकल आवासीय इकाई और आवासीय मानचित्र के निस्तारण की निर्धारित समय सीमा 15 दिन है. अब निस्तारण की अवधि को घटाकर 7 दिन करने पर विचार किया जा रहा है. वहीं, गैर एकल आवासीय मानचित्र के निस्तारण की निर्धारित समय सीमा को 30 दिन कम कर 15 दिन करने का विचार है. उन्होंने बताया कि अभी तक देखा गया है कि जिला विकास प्राधिकरण में कार्यरत कार्मिक मानचित्रों का निस्तारण तय समय के अंदर नहीं कर रहे हैं. हालांकि इस संबंध में कई बार बैठक भी आयोजित की गई. लिहाजा सरकार प्राधिकरण में कार्यरत क्रामिकों के खिलाफ सख्त हो गई है.

मानचित्र निस्तारण समय से नहीं होने पर होगी कार्रवाई 

अवधि के भीतर निस्तारण नहीं करने पर कार्मिकों का वेतन भी रोका जा सकता है. अग्रवाल ने बताया कि लापरवाह कर्मचारियों के वेतन रोके जाने संबंधी कार्य का दायित्व प्राधिकरण में तैनात वित्त नियंत्रक का होगा.  जबकि प्राधिकरण के उपाध्यक्ष लापरवाह कर्मचारियों को चिह्नित करने का काम करेंगे. मंत्री ने आगे बताया कि सरकार प्राधिकरण के कर्मचारियों की करतूतों से वाकिफ है. डॉ अग्रवाल ने सख्त लहजे में कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. अधिकारी मिली जिम्मेदारियों का दायित्व ठीक ढंग से पूर करें.

Uttarakhand UCC: उत्तराखंड में जल्द लागू हो सकता है यूसीसी, अमित शाह से मिले CM और ड्राफ्टिंग कमेटी के सदस्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
चाय में जहर मिलाती है पत्नी, कानपुर पुलिस को पति ने दिए सबूत
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
गोंडा: मगरमच्छ के हमले में घायल मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान
यूपी के इस जिले का बदलेगा नाम, CM योगी का मंच से ऐलान

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget