एक्सप्लोरर

यूपी: राम मंदिर निर्माण में वीएचपी की भूमिका को लेकर अयोध्या में बैठक शुरू, चंपत राय भी हुए शामिल

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बड़ी बैठक शुरू हो चुकी है. बैठक में वीएचपी के केंद्रीय महामंत्री विनायक राव और राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव और वीएचपी के उपाध्यक्ष चंपत राय भी शामिल हैं.

अयोध्या. राममंदिर निर्माण को लेकर विश्व हिंदू परिषद की भूमिका क्या होगी इसको तय करने के लिए पूर्वी क्षेत्र के 27 चुनिंदा पदाधिकारियों की बैठक शुरू हो गई है. शुक्रवार को कारसेवकपुरम में शुरू हुई इस बैठक का मुख्य एजेंडा राममंदिर निर्माण में हर हिंदू परिवार को जोड़ना है. देश के हर हिस्से समेत विदेशों में बसे हिंदुओं को भी राममंदिर निर्माण में आर्थिक मदद से लेकर प्रत्यक्ष जोड़ने की तैयारी है. बैठक के दौरान मीडिया कवरेज पर रोक लगा दी गई.

सुप्रीम कोर्ट से राममंदिर के पक्ष में 9 नवंबर 2019 को आए फैसले के बाद 5 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राममंदिर बनाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठित करने का एलान किया था. 15 सदस्यीय इस ट्रस्ट में जिन 12 सदस्यों को स्वतंत्र होकर निर्णय लेने का अधिकार दिया गया उसमें विहिप का पूर्ण बहुमत है. अध्यक्ष बने महंत नृत्यगोपाल दास समेत महासचिव चंपत राय पहले ही विहिप के बड़े पदाधिकारी हैं. ट्रस्ट का महासचिव बनने के बाद पहली बार अयोध्या आए विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने पूर्वी क्षेत्र की बैठक करके राम मंदिर निर्माण में विश्व हिंदू परिषद की भूमिका को लेकर मंथन किया था.

यूपी: राम मंदिर निर्माण में वीएचपी की भूमिका को लेकर अयोध्या में बैठक शुरू, चंपत राय भी हुए शामिल

बैठक में तय हुआ था कि देश और विदेश कि हर हिंदू परिवार को राम मंदिर निर्माण से जोड़ने के लिए कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और 1992 जैसा कार सेवा का माहौल बनाना है. पहले सवा रुपया का चंदा अब सवा सौ प्रति व्यक्ति से कम नहीं लेना है. विश्व हिंदू परिषद यह भी सुनिश्चित करेगा कि हर इलाके का हिंदू मंदिर निर्माण के दौरान अयोध्या में सशरीर अपना प्रतिनिधित्व करे लेकिन नवरात्र से पहले कोरोना का संकट शुरू हो जाने से विहिप की योजना धरी की धरी रह गई थी.

अब इसी रणनीति को दोबारा धार देने की तैयारी है. इसका पहला पड़ाव नवरात्र से शुरू करने की रणनीति बनेगी. प्रधानमंत्री की ओर से जुलाई के पहले सप्ताह में चतुर्मास से पहले राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन भी चीन से बिगड़े हालात में स्थगित हो चुका है. अब नवरात्र से लेकर दीपोत्सव तक अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को विजयोत्सव के रूप में प्रस्तुत करने की योजना तय होगी.

यूपी: राम मंदिर निर्माण में वीएचपी की भूमिका को लेकर अयोध्या में बैठक शुरू, चंपत राय भी हुए शामिल

विहिप के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज की मानें तो 26 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जुड़े अवध, काशी, कानपुर और गोरखपुर प्रांत के संगठन मंत्री, अध्यक्ष सहित बजरंग दल के संयोजकों के अलावा कुछ प्रमुख अधिकारियों की बैठक कारसेवकपुरम में बुलाई गई है. बैठक में वीएचपी के केंद्रीय महामंत्री विनायक राव और राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव और वीएचपी के उपाध्यक्ष चंपत राय भी शामिल हैं.

चंपत राय के इस बैठक में शामिल होने से ये उम्मीदें और बढ़ जाती हैं कि राम मंदिर निर्माण को लेकर इस बैठक में बड़ी चर्चा होने वाली है. हालांकि, इस पर अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान देने से बच रहा है. सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राममंदिर निर्माण का कार्य तेजी से होने में वीएचपी का योगदान कैसे हो, इस पर भी चर्चा की जानी है.

यह भी पढ़ें:

यूपी: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों को चमकाने का काम तेज, इस स्वदेशी कंपनी को मिला है काम

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट का संचालन शुरू, मिलेगी मंदिर निर्माण से जुड़ी सारी जानकारियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
UP: किसानों को राहत, नलकूप बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया आसान
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
अयोध्या में 'बोल बम' की गूंज, नागेश्वरनाथ से राम मंदिर तक भीड़
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
यूपी में 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू, 15 अगस्त तक चलेगा
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'
CM योगी का विपक्ष पर वार, 'राम मंदिर के लिए जेब से एक पैसा नहीं निकला'

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget