एक्सप्लोरर

नाखून काटने के बहाने चौथी क्लास की छात्रा से हेडमास्टर ने की अश्लील हरकत, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

Meerut News: छात्रा के परिजनों को जानकारी मिली तो वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए. हेडमास्टर जमाल कमाल को देखते ही पीटना शुरू कर दिया और हेडमास्टर जमाल कामिल बेंच के नीचे छिप गया.

UP News: मेरठ के देहात इलाके मवाना की प्राइमरी पाठशाला में हेडमास्टर ने चौथी क्लास की छात्रा के साथ गंदी बात कर दी. छात्रा को हेडमास्टर ने बैड टच किया, जिससे रोती हुई छात्रा कमरे से बाहर आ गई. इस हरकत की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हेडमास्टर को जमकर पीटा. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जैसे तैसे ग्रामीणों से बचाकर आरोपी हेडमास्टर को मवाना थाने ले आई. इस घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है.

यह मामला मवाना के प्रीतनगर इलाके की प्राइमरी पाठशाला नंबर तीन का है. यहां जमाल कामिल हेडमास्टर है, बताया जा रहा है कि कक्षा चार की छात्रा को हेडमास्टर जमाल कामिल नाखून काटने के बहाने कमरे में ले गए. वहां छात्रा के नाखून काटने के बहाने उसे बैड टच किया गया. छात्रा ने विरोध किया तो फिर कई और जगह भी बैड टच किया. इससे छात्रा जोर जोर से रोने लगी और शोर मचाते हुए कमरे से बाहर आ गई.

वहीं छात्रा के परिजनों को जानकारी मिली तो वह ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए. हेडमास्टर जमाल कमाल को देखते ही पीटना शुरू कर दिया और जमाल कामिल बेंच के नीचे छिप गए तो उन्हें वहां भी पीटा गया. जिसका भी दाव लगा उसी ने बच्ची के साथ की गई हरकत पर गुस्सा जाहिर किया. पुलिस जब हेडमास्टर को लेकर जा रही थी तब भी महिलाओं ने हेडमास्टर की पिटाई कर डाली.

आरोप लगाया जा रहा है कि मवाना के प्रीतनगर इलाके की प्राइमरी पाठशाला नंबर तीन के हेडमास्टर जमाल कामिल अस्कर छात्राओं से बैड टच करते रहते हैं. एक बार पहले भी इस तरह की शिकायत सामने आई थी, लेकिन लोकलाज की वजह से परिजनों ने कोई कार्रवाई करने से इंकार कर दिया था. अब फिर जब चौथी क्लास की छात्रा को नाखून काटने के बहाने बैड टच किया तो ग्रामीण गुस्से में आ गए और हेडमास्टर की जमकर खबर ली. ग्रामीणों ने साफ कह दिया कि ऐसे शिक्षक की शिक्षा के मंदिर में कोई जगह नहीं है. इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

बीएसए ने किया सस्पेंड 

वहीं मामला छोटी बच्ची से बैड टच की हरकत से जुड़ा था तो अधिकारियों के फोन भी बजने लगे. इस मामले में डीएम दीपक मीणा से भी शिकायत की गई तो उन्होंने भी इस घटना पर नाराजगी जताते हुए सख्त एक्शन के निर्देश दिए. बीएसए आशा चौधरी ने आरोपी हेडमास्टर जमाल कामिल को सस्पेंड कर दिया और इस मामले में जांच भी बैठा दी. 

छात्रा की मां ने मवाना थाने में दर्ज कराया मुकदमा

पीड़ित छात्रा की मां की तरफ से मवाना थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर जमाल कामिल को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी देहात कमिलेश बहादुर का कहना है कि मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस आरोपी हेडमास्टर से पूछताछ करने में भी जुटी है और पुलिस की टीम प्राइमरी पाठशाला के शिक्षकों और छात्राओं से भी पूछताछ कर कर रही है.

'ये भ्रष्ट दरोगा सपा सरकार की देन…', अखिलेश यादव पर बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह का तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget