एक्सप्लोरर

मेरठ में मंत्री दिनेश खटीक के सामने बाढ़ पीड़ितों का विरोध, राहत सामग्री लेने से किया इनकार

Meerut News: बाढ़ पीड़ित ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें राशन या अस्थायी मदद नहीं, बल्कि बाढ़ से मुक्ति और सुरक्षित जमीन चाहिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिले इस समय बाढ़ की चपेट में हैं. मेरठ का हस्तिनापुर इलाका भी इन दिनों बाढ़ की मार क्जेल रहा है. लेकिन यहां गुरूवार को उस समय अजीब स्थिति बन गयी जब प्रदेश सरकार में मंत्री दिनेश खटीक लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर पहुंचे. लोगों ने राहत सामग्री लेने से इनकार कर दिया और स्थाई समाधान की मांग की. इस दौरान डीएम डॉ वी.के. सिंह और एसएसपी डॉ विपिन ताड़ा भी मौजूद थे.

ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें राशन या अस्थायी मदद नहीं, बल्कि बाढ़ से मुक्ति और सुरक्षित जमीन चाहिए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

क्या था पूरा मामला ?

बता दें कि हस्तिनापुर के खादर क्षेत्र  विशेष रूप से बस्तोरा नारंग और मखदुमपुर गांव, पिछले दो महीनों से गंगा नदी के कटान और बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं. ग्रामीणों ने राहत सामग्री लौटाते हुए नारेबाजी की और स्थायी समाधान की मांग की. स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रशासन को राहत वितरण कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा. ग्रामीणों ने कहा कि हर साल बाढ़ उनके घरों और खेतों को नुकसान पहुंचाती है, और अस्थायी राहत उनकी समस्याओं का हल नहीं है.

प्रशासन का जवाब और आश्वासन

जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने बताया कि गंगा नदी की धारा वर्तमान में गांवों से 200 मीटर दूर है और किसी मकान में पानी नहीं घुसा है. उन्होंने दावा किया कि विरोध में कुछ असामाजिक तत्व शामिल थे, जिनकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने आश्वासन दिया कि जरूरत पड़ने पर प्रभावित परिवारों को सुरक्षित जमीन उपलब्ध कराई जाएगी. मखदुमपुर में कुछ घर खेतों की निचली जमीन पर बने हैं, जहां हर साल बाढ़ का पानी भर जाता है. प्रशासन इसकी जांच कर रहा है और जरूरतमंदों को हरसंभव मदद दी जाएगी.

मंत्री की प्रतिक्रिया

इस दौरान जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गंगा किनारे पक्का तटबंध बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा, ताकि भविष्य में बाढ़ की समस्या से निजात मिल सके. उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.

मखदुमपुर में गंभीर हालात

मखदुमपुर और आसपास के गांवों में गंगा कटान के कारण कई परिवारों को घर छोड़कर पलायन करना पड़ा है. खेत जलमग्न हैं, और कई घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है. ग्रामीणों ने पशुओं के लिए चारे और स्थायी पुनर्वास की मांग की है.

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
BJP पूर्वांचल को कैसे करेगी फतह? वाराणसी में 130 से अधिक सीटों पर होगा मंथन
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget