एक्सप्लोरर

मेरठ में बिजली विभाग का लापरवाही वाला जुगाड़, हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा 'राम भरोसे'

Meerut News: मेरठ में बिजली विभाग का जुगाड़ चर्चा का विषय बना हुआ है. विभाग ने खंभे की जगह एक जुगाड़ का सहारा लिया है, जिसे देखकर लोग हैरान है. इससे अनहोनी की आशंका बनी हुई है.

Meerut News Today: बिजली विभाग की लापरवाहियों की तमाम खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन मेरठ में बिजली विभाग की जुगाड़ की सीढ़ी बड़े हादसे के इंतजार में है. इस सीढ़ी के कंधों पर हाइटेंशन लाइन का बोझ है. जुगाड़ की यह सीढ़ी बिजली विभाग के अधिकारियों की नाकामी, लापरवाही और हादसे के इंतजार को दर्शाती रही है.

मेरठ के इस इलाके से हजारों लोग गुजरते हैं, लेकिन कब कौन हादसे का शिकार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. पश्चिमी यूपी के पीवीवीएनएल यानि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का हेड क्वार्टर का ऑफिस मेरठ में ही है. विभाग की अरबों रुपये की कई महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही हैं. 

बिजली विभाग पर उठ रहे सवाल
अरबों रुपया उपभोक्ता दबाए बैठे हैं यानि विभाग के पास पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन कहानी यहां आकर बदल जाती है और सवाल उठने लगे हैं कि क्या बिजली महकमे के पास एक बिजली का खंभा खरीदने के पैसे नहीं हैं? जो जुगाड़ की सीढ़ी पर हाईटेंशन लाइन के भारी भरकम तारों को रखा गया हैं. 

हाईटेंशन लाइन को रोकती इस सीढ़ी के ऊपरी भाग पर चाली लगाई गई है. चाली दीवारों पर प्लास्टर का काम करने के दौरान मिस्त्री और मजदूर उपयोग करते हैं, लेकिन यहां सीढ़ी की जुगाड़ के साथ चाली को भी बिजली विभाग ने शामिल कर लिया गया.

विभाग के अफसरों ने किया किनारा
मेरठ का हापुड़ अड्डा चौराहा सबसे व्यस्त चौराहा माना जाता है. यहां से चंद कदमों की दूरी पर सड़क के इस पार से उस पार तक आर्म्ड केबिल से हाईटेंशन लाइन गुजारी गई है. नियम के हिसाब से ये भी गलत है.

इस सीढ़ी के सहारे हाइटेंशन लाइन को रोकने का काम कई महीने पहले किया गया था, काम के नाम पर खानापूर्ति की गई और बिजली विभाग के अफसर फिर यहां लौटकर नहीं आए. शायद वो भूल गए कि हादसा हुआ तो न जाने कितने लोगों की जान खतरे में होगी, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता है.

यहां के दुकानदार राकेश, इमरान और ठेले लगाने वाले इस्लाम, सलमान ने बताया कि सीढ़ी टूट गई तो तार जमीन पर आ जाएंगे. इससे कई लोगों की जान जा सकती है. लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद बिजली विभाग को ई कार्रवाई नहीं कर रहा है. 

कभी भी हो सकता है हादसा
बिजली विभाग की इस जुगाड़ वाली सीढ़ी को अब धीरे-धीरे पूरा मेरठ जानने लगा है. लोग आते हैं और इस जुगाड़ वाली सीढ़ी का वीडियो और फोटो अपने मोबाइल फोन में कैद करके ले जाते हैं. 

सबसे बड़ी बात ये है कि इस सीढ़ी को बैरिकेडिंग से बांध रखा गया है यानि सीढ़ी जमीन में गड़ी हुई नहीं है. अब ऐसे में अगर कोई ट्रक, बस या कोई अन्य वाहन से इस सीढ़ी में टक्कर मार दे और सीढ़ी टूट गई तो फिर क्या होगा, ये बताने की जरूरत नहीं है. 

चीफ इंजीनियर ने दिया आश्वासन
मामला बेहद गंभीर है, क्योंकि ये बिजली से जुड़ा है. पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन बावजूद इसके विभाग सबक लेने को तैयार नहीं है. इस संबंध में मेरठ के चीफ इंजीनियर जोन वन धीरज सिन्हा से बात की गई, तो उन्होंने जल्द ठीक करने का आश्वासन दिया.

मेरठ के चीफ इंजीनियर जोन वन धीरज सिन्हा ने कहा, "इसका जल्द मुआयना करवाकर ठीक कराया जाएगा." एक जिम्मेदार अधिकारी के आश्वासन देने के बावजूद लोगों को इस पर शंका है. इसका इंतजाम कब तक होगा ये देखने वाली बात होगी. 

ये भी पढ़ें: यूपी उपचुनाव में अब तक 'खामोश' रहने वाली कांग्रेस हुई एक्टिव, प्रचार को लेकर आया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के इन तीन जिलों में बनेंगे नए शहर, योगी सरकार जारी करेगी 225 करोड़ रुपये, जानें पूरा प्लान
यूपी के इन तीन जिलों में बनेंगे नए शहर, योगी सरकार जारी करेगी 225 करोड़ रुपये, जानें पूरा प्लान
यूपी के 75 जिला पंचायतों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, आम जनता को मिली बड़ी राहत
यूपी के 75 जिला पंचायतों के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, आम जनता को मिली बड़ी राहत
सीएम योगी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाईः भोगनीपुर की 761.41 एकड़ भूमि ग्राम सभा के नाम दर्ज करने के आदेश
सीएम योगी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाईः भोगनीपुर की 761.41 एकड़ भूमि ग्राम सभा के नाम दर्ज करने के आदेश
यूपी में मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 जून से 31 जुलाई तक...
यूपी में मक्का की खेती करने वाले किसानों के लिए बड़ी खबर, 15 जून से 31 जुलाई तक...

वीडियोज

Sushmita Sen को 'Gold Digger' कहने वालों को Lalit Modi का जवाब, बोले- हर बिल वही चुकाती थीं
Top Speed 60 km पर क्या ये Practical है ? River Indie scooter full review | #riverindie #autolive
Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री के बयान से हलचल, 'जब राज ठाकरे...'
फिर साथ आएंगे उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे? शिवसेना के मंत्री के बयान से हलचल, 'जब राज ठाकरे...'
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
नेतन्याहू के साथ फोन पर गर्मागरम बहस के बाद बोले ट्रंप- ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोज्तबा से चाहता हूं मुलाकात
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
टिम डेविड ने बीच मैदान पर लगाए 'सिगार' के कश, वीडियो से मचा हड़कंप; जानें सच्चाई
Karnataka New CM DK Shivakumar: डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की पूरी लिस्ट
डीके शिवकुमार के हाथ अब कर्नाटक की कमान, तीन साल बाद पावर ट्रांसफर, देखें नए मंत्रियों की लिस्ट
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
दिल्ली होटल में आग के बाद FIR, मालिक गिरफ्तार, LG की इमरजेंसी बैठक, अब होने जा रहा बड़ा एक्शन, 5 बड़ी बातें
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
पश्चिम बंगाल में TMC की टूट पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- ममता बनर्जी की निर्ममता से...
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
स्ट्रैट ऑफ मलक्का में चीन के खतरों को देखते हुए क्या बोले शिपिंग मंत्री, मैरिटाइम को लेकर ये है भारत की रणनीति
Embed widget