एक्सप्लोरर

कोरोना काल में बैंड बाजा वालों पर मंडरा रहा रोजी-रोटी का संकट, इस सीजन नहीं हुई एक रुपये की कमाई

कोरोना काल में बैंड बाजा वालों पर रोजी-रोटी का संकट मंडरा रहा है. कोरोना की वजह से लागू लॉकडाउन के कारण इस सीजन इनकी एक रुपये की भी कमाई नहीं हुई है.

मेरठ, बलराम पांडेय: कहावत है 'बिना बैंड बाजा की कैसी बारात', लेकिन कोरोना संकट काल में लागू लॉकडाउन में शादियां तो कई हुईं, लेकिन बैंड बाजा कहीं नजर नहीं आया. बैंड बाजा वालों का भी कहना है, उन्हें कोरोना महामारी के चलते शादी के इस सीजन में एक भी बुकिंग नहीं मिली और जो बुकिंग मिली भी थीं, वो भी कैंसिल हो गईं. हालांकि, अनलॉक-1 में शादी के लिए मिली छूट ने बैंड बाजा वालों के मायूस चेहरे पर फिर से खुशी ला दी है. अब इन्हें उम्मीद है कि सरकार इनके लिए भी कुछ सोचेगी.
Meerut-band-baja
मेरठ के बैंड बाजा वाले भी कोरोना काल में रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे है. वो महामारी के साथ-साथ आर्थिक संकट से भी घिरे हुए हैं. कामकाज ठप है, तो घर पैसे भी नहीं आ रहे. बता दें बैंड बाजा, लाइट और सहनाई को मिलाकर करीब 2 लाख लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं, लेकिन इस सीजन न तो उन्हें कोई बुकिंग मिली और जो बुकिंग मिली वो भी कोरोना काल में कैंसिल हो गई. इस कारण इन दो-ढाई महीनों में उनकी कुछ भी कमाई नहीं हुई है.
Meerut-band-baja2
यही वजह है कि सहनाई की गूंज और बैंड बाजे का शोर अब खामोश हो गया है. जो सहनाई और बैंड किसी बारात की शोभा बढ़ाते थे. आज वो धूल फांक रहे हैं और अब इन्हें अपनी रोजी-रोटी का संकट दिख रहा है.
हालांकि, एबीपी न्यूज नेटवर्क ढूंढता हुआ उन शादियों तक भी पहुंचा, जहां बिना बैंड बाजा और सहनाई के शादी हो रही है. ऐसी शादी मेरठ के ब्रह्मपुरी में देखने को मिली, जहां दूल्हे राजा कुछ लोगों के साथ दुल्हन लेने जा रहे थे और इस शादी में बैंड बाजा और सहनाई कुछ नहीं थी. जब दूल्हे से पूछा गया कि  बिना बैंड बाजे के बारात ले जाते कैसा लग रहा, तो उसने जवाब में कहा कि  इस महामारी से बचने के लिए ये करना पड़ रहा है. हमें सिर्फ 20 लोग ही बारात में लेकर जाने की इजाजत नहीं है. ये बारात मेरठ से गाजियाबाद के मोदीनगर जा रही थी. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी खास ध्यान रखा जा रहा था. नियमों का उल्लंघन न हो, इसके लिए  पुलिस भी मौजूद थी.
Meerut-band-baja3
कोरोना काल से पहले शादी-बारात के दौरान डीजे के शोर से कैसे लोग कान बंद कर लेते थे. बैंड बाजे पर नागिन डांस होता था. बारात की ताकत बैंड बाजे और महंगी सहनाई से लगाई जाती थी, लेकिन इस कोरोना काल ने शादी-बारात के दौरान नजर आने वाले दृश्य भी गायब हो गए हैं, क्योंकि कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी और मास्क जरूरी हो गया है.
यह भी पढ़ें:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget