एक्सप्लोरर

मऊ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, झाड़ियों में पड़ी मिली दवाएं, CMO ने दिए जांच के आदेश

UP News: मऊ में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां झाड़ियों के पास भारी मात्रा में सरकारी दवाएं पड़ी मिली हैं. मामले में सीएमओ ने जांच के निर्देश दिए हैं.

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. आम जनता को दी जाने वाली दवाइयों को रखकर एक्सपायरी कर दिया गया. इतना ही नहीं इन एक्सपाइयरी दवाओं को गैर-जिम्मेदाराना तरीके से नष्ट करने के लिए नहर के किनारे खुले में फेंक दिया गया. इस घटना के सामने आते ही पूरे स्वास्थ्य महकमें हड़कंप मच गया. आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में संज्ञान लिया और जांच के आदेश दे दिये है.

यह मामला जिले के रतनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र इलाके में पड़ने वाली नहर के किनारे का है. यहां झाड़ियों में भारी मात्रा में सरकारी दवाएं पड़ी मिली हैं. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आनन-फानन में एक टीम गठित कर एडिशनल मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नेतृत्व में घटनास्थल पर भेज दिया.

हालांकि जिन दवाओं को नहर के किनारे झाड़ियां में फेंका गया है उनमें कोविड महामारी के दौरान प्रयोग में लाई जाने वाली प्रमुख रूप से दवाई थी. इसके साथ ही कई अन्य जीवन रक्षक दवाई भी शामिल है जिसमे हार्ट जैसे गंभीर बीमारी में इलाज होता है. 

अधिकारी बोलें- दोषियों पर होगी कार्रवाई 
एडिशनल सीएमओ भैरव कुमार पांडे ने बताया कि जो दवाई यहां फेकी गई हुई हैं यह सभी सरकारी दवाएं हैं. हालांकि पूरे प्रकरण की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिया जाएगा और मामले में जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह जो दवाई है, यह सभी एक्सपायर हो चुकी हैं. ये महत्वपूर्ण दवाई है जिनका इस्तेमाल गंभीर इलाजों में किया जाता है. इसके पहले इसी स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत गुलौरी गांव में कुएं में दवाई मिली थी, तत्कालीन उस कर्मी को मामले में जांच में दोषी पाए जाने पर सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा चुकी है.

ये भी पढ़ें: UP Politics: BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने अरविंद केजरीवाल को बताया धूर्त, कहा- 'दिल्ली की जनता के आंखों में डाला है मिर्चा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget