एक्सप्लोरर

Mathura Road Accident: मथुरा में बारातियों से भरी टैम्पू पलटी, हादसे में चार लोगों की मौत

Mathura News: मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि आठ लोग इस हादसे में घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मथुरा (Mathura) जिले में देर रात आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे (Agra-Delhi National Highway) पर भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया.  जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. मरने वाले सभी लोग हरियाणा पलवल के रहने वाले हैं. 

सड़क दुर्घटना में चार की मौत 
कोसीकला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे 19 पर हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी लोग यहां बारात में शामिल होने आए थे. मंगलवार को हरियाणा के पलवल के दीघोट, औरंगाबाद थाना मुंडकटी से बारात छाता के गांव उमराया में बारात आई थी. जिसमें निजी वाहन से बारात में शामिल होने पहुंचे थे. बराती देर रात खाना खाकर ट्रैवलर पर सवार होकर पलवल जा रहे थे. ट्रैवलर  जैसे ही राजमार्ग पर बठैन गेट चौकी के पास पहुंचा तो आगे चल रहे वाहन से टकरा गया.

हादसे से मचा कोहराम 
हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई. वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे. पुलिस की मदद से लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया. हादसे की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई. चार लोगों की मौत से कोहराम मच गया. बाराती पक्ष और वधु पक्ष के लोग भी अस्पताल में पहुंच कर घायलों की स्थिति का जायजा लेते रहे.

एसपी ने क्या कहा
आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे को लेकर मथुरा ग्रामीण एसपी त्रिगुण विशेन का कहना है, "टेम्पो ट्रैवलर और ट्रक के बीच टक्कर में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इनमें से चार घायलों ने दम तोड़ दिया. टेंपो ट्रैवलर और ट्रक को हटा दिया गया है." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
कांवड़ यात्रा से पहले CM योगी सख्त, ओवररेटिंग- मिलावट और अफवाह पर जीरो टॉलरेंस
Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget