एक्सप्लोरर

Mathura Rape Case: मथुरा में रेप पीड़िता ने खाया जहर, निजी अस्पताल में भर्ती, रेप का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

मथुरा में चलती कार में हुए गैंग रेप की पीड़िता ने जहर खा लिया जिसके बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. पुलिस ने रेप के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है.

पिछले दिनों मथुरा में चलती कार में हुए गैंग रेप के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. इस मामले की पीड़िता ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की. हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस बीच पुलिस ने रेप के मुख्य आरोपी तेजवीर को भी गिरफ्त में ले लिया है. हालांकि रेप में उसका साथ देने वाले तेजवीर के तीन अन्य साथियों की तलाश पुलिस अभी कर रही है.

दरअसल पुलिस द्वारा गैंग रेप के इस मामले को कथित रूप से केवल रेप के मामले में बदल दिए जाने से दुखी पीड़िता ने बृहस्पतिवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की.

पुलिस महानिरीक्षक ने लिया बयान -

ताजा घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर आगरा क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने कोसीकलां पहुंचकर खुद पीड़िता का बयान लिया. दूसरी ओर, पुलिस ने गैंग रेप के मुख्य आरोपी तेजवीर को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है.  आरोपी तेजवीर से पूछताछ की जा रही है.

क्या था मामला -

कोसीकलां क्षेत्र की रहने वाली युवती मंगलवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देकर अपने घर लौट रही थी. रास्ते में उसे पहचान के एक व्यक्ति ने कार में लिफ्ट देने का प्रस्ताव रखा. युवती ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और चलती कार में मुख्य आरोपी और उसके तीन दोस्तों ने पीड़िता के साथ गैंर रेप को अंजाम दिया. इसके बाद वे युवती को राजमार्ग के किनारे फेंककर भाग गए.  

बताया गया है कि आरोपी युवक से उसकी पहचान कुछ ही दिन पहले सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी. इसके अलावा वह बस उसका नाम और फोन नंबर ही जानती थी.

मामले की जांच में जुटी पुलिस -

घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही सक्रिय हुई पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों एवं फोन नंबर के सर्विलांस के माध्यम से मुख्य आरोपी का पता लगा लिया और कार भी बरामद कर ली.

हालांकि युवती ने निराश होकर जान देने की कोशिश की. घटना की जानकारी पाकर आगरा रेंज के आईजी नचिकेता झा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने अस्पताल पहुंचकर युवती का हालचाल लिया और उसे न्याय का आश्वासन दिया.  

यह भी पढ़ें:

HTET 2021: हरियाणा टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ी, अब इस तारीख तक करें अप्लाई 

RSMSSB Recruitment 2021: आरएसएमएसएसबी ने जारी किया Motor Vehicle Sub Inspector पदों के लिए नोटीफिकेशन, यहां देखें आवेदन से जुड़ी अहम जानकारियां 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास...सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज़ का माइक
गोविंद देव गिरी के बाद अब कमल नयन दास...सवालों पर झुंझला कर झटक दिया ABP न्यूज़ का माइक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अवधेश प्रसाद बोले- 'रामजी के दरबार में डकैती', दोषियों के लिए बने विशेष कानून
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अवधेश प्रसाद बोले- 'रामजी के दरबार में डकैती', दोषियों के लिए बने विशेष कानून
Monsoon 2026: शामली में पहली बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, नेहरू मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव
शामली में पहली बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, नेहरू मार्केट समेत कई इलाकों में जलभराव

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget