एक्सप्लोरर

Mathura News: मथुरा रेलवे स्टेशन से 2 साल की बच्ची संदिग्ध हालत में लापता, जांच में जुटी रेलवे पुलिस

Mathura News: पुलिस इस मामले में मथुरा रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर रही है ताकि बच्ची का कोई सुराग लग सके, हालांकि पुलिस को अब तक इस मामले में कामयाबी नहीं मिली है.

Mathura Girl Missing: उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन (Mathura Railway Station)  से दो साल की बच्ची संदिग्ध हालात में लापता (Girl Missing) हो गई, जिससे हड़कंप मच गया है. इस संबंध में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है. रेलवे पुलिस (Railway Police) के एक अधिकारी ने मंगलवार को बच्ची के लापता होने की जानकारी दी. पुलिस रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) के जरिए बच्ची के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है. 

राजकीय रेलवे पुलिस के अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बताया, ‘‘राजस्थान के भरतपुर से 6 जनवरी को फूलवती नाम की महिला अपने परिवार के लोगों के साथ मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. ये सभी यहां से रोजगार की तलाश में पंजाब स्थित बठिंडा जा रहे थे. इस दौरान महिला और उसके परिजनों के बीच रेलवे स्टेशन पर शराब पीने के बाद आपस में ही किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. विवाद के बीच ही फूलवती की दो साल की बच्ची अचानक कहीं गायब हो गई.’’ 

झगड़े के बीच गायब हुई बच्ची

रेलवे पुलिस अधीक्षक के मुताबिक झगड़े के बाद महिला के परिजन बठिंडा चले गए, लेकिन महिला वहीं रह गई वो उसके साथ नहीं गई. अगले दिन फूलवती यह सोचकर अपने घर भरतपुर चली गई कि शायद परिवार के अन्य सदस्य उसकी बेटी को अपने साथ ले गए होंगे, महिला जब वहां पहुंची तो उसे बच्ची वहां पर भी नहीं मिली. इसके बाद उसने बीते रविवार को मथुरा पहुंचकर अपनी बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.’’

मामले की जांच में जुटी पुलिस

अहमद ने बताया कि पुलिस ने प्रारम्भिक जांच के बाद फूलवती के परिजन को बठिंडा से वापस बुलाया है. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बच्ची की तस्वीरें निकलवाकर उसका पता लगाया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस की विशेष टीम बनाकर मथुरा तथा भरतपुर में नए सिरे से पड़ताल की जा रही है. अधिकारी ने कहा कि फिलहाल अभी बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: सपा नेता की गिरफ्तारी पर पहली बार बोले सांसद बर्क, कहा- 'फांसी के तख्ते को भी चूमने में संकोच नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget