एक्सप्लोरर

Mathura News: बांके बिहारी मंदिर में कॉरिडोर निर्माण को लेकर हेमा मालिनी का दावा- 'धार्मिक पर्यटन और कारोबार में आएगी तेजी'

Thakur Banke Bihari Temple: बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण के दौरान मंदिर के सेवायत गोस्वामी, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों आदि सभी लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा.

Mathura News: मथुरा संसदीय क्षेत्र से बीजेपी की सांसद हेमा मालिनी (Hema Malini) ने रविवार को कहा कि ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के आसपास सरकार द्वारा प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण के बाद यहां धार्मिक पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और कारोबार में भी तेजी आएगी. वृंदावन स्थित आवास पर हेमा मालिनी ने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के आसपास सरकार द्वारा प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और सेवायत गोस्वामी समाज के लोगों द्वारा उठाई जा रही आपत्तियों और अन्य तमाम आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि इससे किसी भी वर्ग को कोई नुकसान नहीं होगा. 

हेमा मालिनी ने दावा किया कि मंदिर के आसपास कॉरिडोर निर्माण के बाद यहां धार्मिक पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे व्यवसाय में भी बढ़ोतरी होगी. उल्लेखनीय है कि बीते साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आधी रात के बाद वर्ष में केवल एक बार होने वाली मंगला आरती के समय उमड़ी भीड़ के चलते दो व्यक्तियों की दम घुटने से मौत हो जाने के बाद सरकार भीड़ की रोकथाम और सरलता से दर्शन उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर के आसपास पांच एकड़ के दायरे में कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रही है.

कॉरिडोर के लिए पिछले पखवाड़े सर्वे कराया गया है, जिसके बाद तकरीबन चार सौ मकान, दुकान आदि भवनों को तोड़े जाने की आशंका जताई जा रही है. प्रशासन के सूत्रों के अनुसार जिला प्रशासन की आठ सदस्यीय टीम ने इसके लिए सभी चयनित भवनों पर चिन्हांकन का कार्य भी पूरा कर लिया है. इसके बाद स्थानीय निवासियों और व्यापारियों का धरना प्रदर्शन और विरोध का सिलसिला प्रारम्भ हो गया है. 

'हर व्यवस्था सुचारू तरीके से संचालित होगी'
इसी संबंध में बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण के दौरान मंदिर के सेवायत गोस्वामी, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों आदि सभी लोगों के हितों का ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि जैसा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि कॉरिडोर के निर्माण से यहां की प्राचीनता और प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान होने जा रहा है, यह पूरी तरह से गलत है. इससे न तो प्राचीनता को नुकसान होगा और न ही प्राकृतिक सुंदरता से छेड़छाड़ होगी. 

बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि कॉरिडोर का निर्माण उच्च न्यायालय के निर्देशन में होने जा रहा है, इसलिए इस प्रकार की खामियों की गुंजाइश न के बराबर है. हेमा मालिनी ने कहा कि कॉरिडोर बनने से हर व्यवस्था सुचारू तरीके से संचालित होगी. 

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: सपा में अबतक पद न मिलने पर शिवपाल यादव ने दी प्रतिक्रिया, ओम प्रकाश राजभर को ऐसे दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget