एक्सप्लोरर

kanpur Encounter: सीओ देवेंद्र मिश्रा के रिटायर होने में नौ महीने बचे थे, इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर सीओ बने थे

कानपुर मुठभेड़ में शहीद होने वाले सीओ देवेंद्र मिश्रा अफसरों में से एक थे. 2016 में वे पीपीएस अफसर बने थे. वे मार्च 2021 में रिटायर होने वाले थे.

लखनऊ. कानपुर में खतरनाक अपराधी विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम जबरदस्त हमला किया गया. इस मुठभेड़ में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिस जवान शहीद हो गये. देवेंद्र अनुभवी पुलिस अफसर थे. वे 2016 के पीपीएस अधिकारी थे. इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर सीओ बनाये गये थे. कानपुर देहात के चौबेपुर में हुये इस ऑपरेशन के लिये उन्होंने तेज तर्रार पुलिस जवानों की एक टीम बनाई थी. इसमें एसओ समेत चौबेपुर और बिठूर पुलिस के अनुभवी दारोगा शामिल किये गये थे. सीओ देवेंद्र मिश्रा का नौ महीने बाद रिटायरमेंट था.

कुख्यात अपराधी विकास को पकड़ने के दौरान मुठभेड़ में शहीद हुए सीओ बिल्हौर देवेंद्र कुमार मिश्र मार्च 2021 में रिटायर होने वाले थे. वे मूलरूप से बांदा के महेबा गांव के निवासी थे. उनके परिवार में पत्नी आस्था और दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है, वहीं छोटी बेटी 12वीं में पढ़ती है. उनका परिवार स्वरूपनगर में पॉमकोट अपार्टमेंट में रह रहा है, उनकी मौत की खबर के बाद परिवार वाले गमगीन हैं.

परिवार में उनके अलावा भाई राजीव मिश्र हैं, जो डाकघर में कार्यरत हैं, जबकि दूसरे भाई आरडी मिश्र महेबा गांव के पूर्व प्रधान हैं. रिश्तेदारों से मिली जानकारी के मुताबिक देवेंद्र मूलगंज, रेलबाजार, नजीराबाद, बर्रा, किदवई नगर समेत कई थानों में प्रभारी रह चुके हैं. उन्हें वर्ष 1980 में दारोगा की तैनात मिली थी. तबादले पर शहर आए देवेंद्र मिश्रा को स्वरूप नगर सीओ बनाया गया था, इसके बाद उनका तबादला बिल्हौर हो गया था.

इंस्पेक्टर से सीओ बने थे देवेंद्र

कानपुर में शहीद हुए सीओ देवेंद्र कुमार मिश्रा 2016 के पीपीएस अफसर थे. इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर देवेंद्र कुमार सीओ बनाये गये थे. 13 जुलाई 2016 को हाथरस में इंस्पेक्टर की तैनाती पर मिला था सीओ का प्रमोशन. सीओ बनने के बाद गाजियाबाद में डिप्टी एसपी के तौर पर पहली तैनाती हुई थी. देवेंद्र मिश्रा 6 अगस्त 2016 से 1 अगस्त 2017 तक गाजियाबाद में तैनात रहे. गाजियाबाद जिला पुलिस से हटने के बाद गाजियाबाद पीएसी में भी पोस्टिंग रही.  11 अक्टूबर 2018 को देवेंद्र कुमार मिश्रा कानपुर में सीओ बनकर आए थे.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter सीएम योगी बोले-व्यर्थ नहीं जाएगा बलिदान, प्रियंका गांधी बोलीं आमजन व पुलिस तक सुरक्षित नहीं

Kanpur Encounter 'शिवली का डॉन' कहलाता था कुख्यात अपराधी विकास दुबे, थाने में घुसकर की थी दर्जा प्राप्त मंत्री की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
न BJP न सपा और कांग्रेस, यूपी के मुस्लिमों ने इस पार्टी को दिया समर्थन?
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह
'सौ-सौ जूते खाए...', अखिलेश यादव की CM योगी को चुनौती पर बोले अभय सिंह

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा

Embed widget