एक्सप्लोरर

UP: मैनपुरी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ACM राजेश कुमार जायसवाल की मौत

Manpuri News: राजेश कुमार जायसवाल लखनऊ से अपनी आधिकारिक क्रेटा कार में आगरा लौट रहे थे. सुबह तकरीबन 8:30 बजे करहल के पास माइल स्टोन 77+200 पर उनकी कार एक रोडवेज बस से टकरा गई.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में आगरा के अपर नगर मजिस्ट्रेट (ACM) और 2018 बैच के PCS अधिकारी राजेश कुमार जायसवाल (55) की मृत्यु हो गई. यह हादसा करहल क्षेत्र में माइल स्टोन 77+200 के पास हुआ, जब उनकी क्रेटा कार एक बस से टकरा गई.

हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. राजेश कुमार को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके ड्राइवर पंकज कुमार शर्मा को भी चोटें आईं, जिनका सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है. राजेश कुमार मूल रूप से देवरिया जिले के निवासी थे.

लखनऊ से आगरा लौट रहे थे राजेश कुमार 

जानकारी के मुताबिक राजेश कुमार जायसवाल लखनऊ से अपनी आधिकारिक क्रेटा कार में आगरा लौट रहे थे. सुबह तक़रीबन 8:30 बजे करहल के पास माइल स्टोन 77+200 पर उनकी कार एक रोडवेज बस से टकरा गई.

ड्राइवर पंकज कुमार शर्मा ने बताया कि हमारी कार ओवरटेक लेन में थी, तभी बस अचानक हमारी लेन में आ गई. ब्रेक लगाने के बावजूद कार का संतुलन बिगड़ गया और टक्कर हो गई. हादसे के बाद कार डिवाइडर के पास रुक गई, और दोनों कार में फंस गए थे. राहगीरों ने पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की मदद से दोनों को बाहर निकाला और सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया.

प्रशासन में शोक की लहर

हादसे की खबर मिलते ही मैनपुरी के प्रभारी तहसीलदार संतोष राजौरिया और करहल थाने के प्रभारी निरीक्षक महाराज सिंह भाटी तुरंत सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे. आगरा में जैसे ही यह दुखद खबर पहुंची, प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई.

आगरा से कई वरिष्ठ अधिकारी मैनपुरी के लिए रवाना हुए. राजेश कुमार जायसवाल इससे पहले आगरा के किरावली में SDM के पद पर तैनात रह चुके थे और वर्तमान में कलेक्ट्रेट में अपर नगर मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यरत थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे लखनऊ में रहते हैं.

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

करहल पुलिस ने हादसे की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस चालक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. हादसे की वजह बस का अचानक लेन बदलना बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों से की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget