एक्सप्लोरर

इंदिरापुरम में सनसनीखेज हत्याकांड,पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर शख्स फरार

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब चार हत्याओं की खबर सामने आयी। दरअसल यहां रहने वाले सुमित कुमार ने अपनी पत्नी और अपने तीन बच्चों की हत्या करके फरार हो गया।

गाजियाबाद, एबीपी गंगा। गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम में एक शख्स ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करके फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक सुमित कुमार बेंगलोर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और उसकी पत्नी यहां एक प्ले वे स्कूल में टीचर थी। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुमित नौकरी छूटने से परेशान था।

गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब चार हत्याओं की खबर सामने आयी। दरअसल यहां रहने वाले सुमित कुमार ने अपनी पत्नी और अपने तीन बच्चों की हत्या करके फरार हो गया। पति सुमित कुमार और पत्नी अंजू बाला के एक पांच साल का बेटा परमेश जबकि दो जुड़वां चार साल का बेटा आरव और आकृति थे। बताया जा रहा है कि सुमित सुबह 3 बजे के करीब अपनी पत्नी और तीनों बच्चो की हत्या करके फरार हो गया। शाम 6 बजे उसने इस घटना की खबर अपने साले को दी और कहा की वो आतमहत्या करने जा रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी।

सुमित कुमार ज्ञानखंड चार के फ्लैट संख्या SF175-बी में रहता था। बताया जा रहा है कि सोसाइटी के गार्ड ने सुमित को जाते हुए देखा था । इसके बाद शाम 6 बजे सुमित ने अपने साले को एक फोन कॉल करके बताया कि उसने पूरे परिवार की हत्या कर दी है और खुद सुसाइड करने जा रहा है। इस की सूचना उसने पुलिस को दी और फिर पुलिस जब फ्लैट पर पहुंची तो वहां से चार शव बरामद किए। पुलिस के मुताबिक पहले देखने से लग रहा है की चारों की हत्या चाकू से गोदकर की गई है। मौके पर पहुंचे एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया की सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

सुमित ने परिवार के सामने आर्थिक तंगी की बात मानी थी । एसपी सिटी के मुताबिक अबतक की जांच में ये सामने आया है कि सुमित बैंगलोर में सॉफ्टवेयर इंजिनियर था और उसकी नौकरी छुट गई थी उसके बाद से सुमित काफी परेशान चल रहा था। जानकारी मिली है की सुमित ने हत्या करने के बाद वीडियो भी बनाया था, जिसे उसने फॅमिली ग्रुप पर भेजा था। पुलिस फिलहाल सुमित की तलाश में लगी है। क्योंकि सुमित ने सुसाइट करने की धमकी दी थी।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget