एक्सप्लोरर

पत्नी की खुदकुशी से परेशान था शख्स, डेढ़ साल के बेटे की हत्या कर खुद भी दी जान

बांदा के हमीरपुर में एक शख्स ने अपने डेढ़ साल की बेटे की हत्या कर दी। बेटे की हत्या के बाद शख्स ने फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी। बताया जा रहा है कि शख्स अपनी बीवी की खुदकुशी से परेशान था।

बांदा, भाषा। बांदा से सटे हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अपनी पत्नी की आत्महत्या से क्षुब्ध एक शख्स ने अपने डेढ़ साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उस शख्स ने फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने मंगलवार को बताया कि जिले के राठ कस्बे के गुलाब नगर मुहल्ले में एक घर से सोमवार को बृजेन्द्र राठौर (31) और उसकी पत्नी गीता (25) के शव फांसी से लटके पाये गये जबकि डेढ़ साल के बेटे पार्थ का शव जमीन पर पड़ा था। उन्होंने कहा कि ये शव कई दिन पुराने मालूम होते हैं।

उन्होंने बताया कि बच्चे का शव चादर से ढका था और उसके ऊपर एक कथित 'सुसाइड नोट' रखा था जिसमें बृजेन्द्र ने आपसी विवाद होने पर पत्नी गीता द्वारा फांसी लगाये जाने के बाद अपने डेढ़ साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या कर खुद फांसी लगा लेने की बात लिखी है।

मीना ने बताया कि नोट के अंत में बृजेन्द्र ने खुद को 'हत्यारा' लिखा है। सोमवार को जब बृजेन्द्र का चचेरा भाई उससे मिलने उसके घर गया तब घटना का खुलासा हुआ। उन्होंने बताया कि 'शव सड़ चुके थे जिससे लगता है कि घटना लगभग तीन दिन पुरानी है। पोस्टमॉर्टम कराने के बाद तीनों शव परिजन को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
CM योगी की जनता को बड़ी राहत, अब इतने रुपये किलो मिलेगी चीनी
Watch: वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
वाराणसी में मंच पर MLC प्रत्याशी से नाराज हुए CM योगी? वायरल वीडियो से चर्चा
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क
रामपुर: गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ा एक्शन, 2 आरोपियों की 65 लाख की संपत्ति कुर्क

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
'...तो बम गोले भी दागूंगा', वाराणसी में ऐसा क्यों बोले CM योगी?
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget