एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल में नेत्र परीक्षण अधिकारी ने बीजेपी नेता से की अभद्रता, शिकायत के बाद जांच शुरू

UP News: महोबा जिला अस्पताल में तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी पर बीजेपी नेता से अभद्रता करने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगा है. फिलहाल मामले में जांच के आदेश दिये गए हैं.

Mahoba News: महोबा जिला अस्पताल में पदस्थ नेत्र परीक्षण अधिकारी की हरकतों से मरीजों और आमजन में आक्रोश फैल गया है. आरोप है कि स्वास्थ्यकर्मी ने शराब के नशे में न केवल भाजपा के बूथ अध्यक्ष से अभद्रता की, बल्कि मामले की कवरेज करने पहुंचे एक पत्रकार से भी बदसलूकी की. इस मामले की शिकायत सीएमएस सहित शहर कोतवाली पुलिस से की गई है. साथ ही डीएम से भी पीड़ित ने शिकायत की. इस मामले में अस्पताल प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. फिलहाल नेत्र परीक्षण अधिकारी की हरकतों का वीडियो वायरल हो गया है.

घटना जिला अस्पताल में उस वक्त हुई जब अजनर थाना क्षेत्र के कुड़ई गांव निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष कृष्णकांत आंख में कीड़ा पड़ने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंचे. वह नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. डी.के. राय से इलाज कराने आए थे, लेकिन डॉक्टर के न मिलने पर उन्होंने वहां मौजूद नेत्र परीक्षण अधिकारी रोहित से जानकारी लेनी चाही. इस पर शराब के नशे में बैठे अधिकारी ने न केवल अश्लील भाषा का प्रयोग किया, बल्कि गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली. घटना के दौरान अस्पताल में महिलाएं भी मौजूद थीं, जिनके सामने अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. 

नशे की हालत में ड्यूटी कर रहा था चिकित्सक
हंगामे की आवाज सुनकर जब एक स्थानीय मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचा और विवाद की वजह जाननी चाही, जिस पर नेत्र परीक्षण अधिकारी उससे भी उलझ पड़े. पत्रकार के साथ भी बदसलूकी की गई. पीड़ित कृष्णकांत ने आरोप लगाया है कि नेत्र परीक्षण अधिकारी शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे, जिससे उन्होंने सारी मर्यादाएं लांघ दीं. 

आरोपी ने झूठे मुकदमें में फंसाने की दी धमकी
पीड़ित कृष्णकांत ने सवाल उठाया कि जब एक भाजपा पदाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है, तो आम मरीजों की क्या स्थिति होगी. उसने बताया कि उसके साथ गाली गलौज कर अभद्रता की गई और झूठे मुकदमें में फंसाने की भी धमकी दी. उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने सीएमएस डॉ. पवन अग्रवाल से लिखित शिकायत की, जिस पर डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी. जबकि आरोपी नेत्र परीक्षण अधिकारी रोहित ने आरोपों को गलत बताया है. बहरहाल, इस घटना से स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि स्थानीय स्तर पर न्याय न मिला, तो मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी.

ये भी पढ़ें: चंदौली में BJP उपाध्यक्ष के भाई की गोली मारकर हत्या, पूरे इलाके में मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
कांग्रेस के पोस्टर पर सपा सांसद बोले, 'मांगने में कोई ऐतराज नहीं, लेकिन बीजेपी...'
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
'कांग्रेस की राजनीति अब...', PM को लेकर खरगे के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, बोले- 'पार्टी का नाम रख लें AI-वादी'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'
PM मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर CM योगी बोले- 'यह 145 करोड़...'

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget