एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में पुलिसकर्मी पर प्रताड़ित करने का आरोप, कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Mahoba Jail: कैदी का आरोप है कि जेल में कैदियों को आपत्तिजनक सामग्री देते हुए उसने पुलिसकर्मी को देख लिया था जिसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है. इसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश की.

Mahoba News: महोबा (Mahoba) जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है.  हालत बिगड़ने पर कैदी को जेल एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. कैदी के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना पर प्रशासनिक अमला भी अस्पताल पहुंच गया. कैदी का इमरजेंसी वार्ड में गंभीर अवस्था में इलाज किया जा रहा है. कैदी ने जेल में तैनात पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है.

क्या है पूरा मामला? 
दरअसल, यह मामला महोबा जिला उपकारागार का है. जहां धारा 307 के तहत मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला कस्बा के मोहल्ला संकट मोचन में रहने वाला जमाल जेल में बंद है. जिसके द्वारा शहर के बजरिया इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया था. कैदी को 10 साल की सजा कोर्ट ने सुनाई थी. इसी के चलते जमाल पिछले 3 सालों से जिला उपकारागार में बंद है. जमाल ने हेयर डाई जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की कोशिश कर डाली. जमाल ने बताया कि पिछले 8 दिनों से जेल में तैनात पुलिसकर्मी दिलीप उसके साथ मारपीट कर रहा है. उसका आरोप है कि जेल में कैदियों को आपत्तिजनक सामग्री देते हुए उसने पुलिसकर्मी को देख लिया था जिसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है

कैदी का किया जा रहा इलाज 
जमाल का आरोप है कि पुलिसकर्मी दिलीप जेल के अंदर कैदियों को नशीला पदार्थ गांजा बेचने का काम करता है. जिसे कैदी ने देख लिया था. इसके बाद कैदी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था. शनिवार को भी उसे इस कदर बेरहमी से मारा पीटा कि वह सदमे में आ गया और उसने हेयर डाई जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया. इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी. उसे तत्काल इलाज के लिए जेल एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया. इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज किया जा रहा है.जहां तैनात डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

 पूरे मामले को लेकर जेलर शुवमूरत बताते हैं कि उक्त कैदी बैरक के बाहर बेवजह यहां-वहां टहल रहा था जिस पर जेलकर्मी ने उसे डांट दिया और उसने हेयर डाई का सेवन कर लिया जब उनसे पूछा गया कि हेयर डाई जेल के अंदर कैसे पहुंचा तो उन्होंने गोलमोल जवाब देने शुरू कर दिए. बहरहाल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कैदी भर्ती है जिसका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है.डॉक्टर योगेंद्र बताते है कि कैदी की हालत गंभीर है और उसे भर्ती कर इलाज किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें:-

UP Politics: अब पिछड़ा वर्ग के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी में BJP, वोटर्स को साधने की कवायद तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार पर लगाम, अब कटेगा चालान
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
'इस मुद्दे पर हम...', E20 पेट्रोल के सवाल पर योगी के मंत्री का किनारा
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
देहरादून में फोटो की दुकान जलकर राख, दमकल विभाग ने टाली घटना
Aligarh News: नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद
नमाज पढ़ रही पत्नी पर पति ने डाला तेजाब, काम को लेकर होता था विवाद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
नौकरीपेशा भी कर सकेंगे ITI, यूपी में तीसरी शिफ्ट में होगी पढ़ाई
Centipedes In Home: मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
मानसून में घर पर कनखजूरों की एंट्री? ऐसे करें बचाव
Embed widget