एक्सप्लोरर

महोबा में जुलूस-ए-मोहम्मदी शांति के साथ निकला, हिंदू समुदाय के लोग भी हुए शामिल

Mahoba News: नातिया कलाम की गूंज पर युवा उत्साह से झूमते दिखे. जबकि तख्तियों और नारों के जरिए पैगंबर के बताए मोहब्बत और भाईचारे के रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया.

महोबा में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की 1500वीं यौमे पैदाइश के अवसर पर शुक्रवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी बड़े ही अकीदत और शांति के साथ निकाला गया. दरगाह अब्बा हुजूर के आस्ताने से नमाज-ए-जुमा के बाद शुरू हुआ यह जुलूस न केवल मुस्लिम समुदाय के लिए, बल्कि सभी धर्मों के लोगों के लिए एकता और भाईचारे का प्रतीक बना. इस विशाल जुलूस में करीब 50 हजार लोग शामिल हुए. हिंदू, मुस्लिम और अन्य समुदायों के लोग एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले.

जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल

जुलूस में सभी लोग इस्लामी परचम थामे नजर आए. बच्चे रंग-बिरंगे कपड़ों में और बुजुर्ग अरबी लिबास में शामिल हुए. शहर काजी आफाक हुसैन और बदर हाशमी के नेतृत्व में यह जुलूस भटीपुरा, मकनियापुरा, सुभाष चौक, काजीपुरा, उदल चौक होते हुए आल्हा चौक तक पहुंचा. रास्ते में राजनीतिक दलों, समाजसेवियों और व्यापारिक संगठनों ने पुष्पवर्षा और जलपान के साथ जुलूस का स्वागत किया. जुलूस में सजाई गई झांकियां इस्लामी इतिहास और तीर्थ स्थलों का जीवंत चित्रण करती थीं.

नातिया कलाम की गूंज पर युवा उत्साह से झूमते दिखे, जबकि तख्तियों और नारों के जरिए पैगंबर के बताए मोहब्बत और भाईचारे के रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया.

शहर काजी का संदेश: मोहब्बत और भाईचारा

शहर काजी आफाक हुसैन ने जुलूस को संबोधित करते हुए कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी इंसानियत के लिए मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम दिया. उन्होंने कभी अपने दुश्मनों को भी बद्दुआ नहीं दी और समाज में महिलाओं व कमजोर वर्गों को सम्मान दिलाया.

उन्होंने बताया कि पैगंबर को भारत से खास लगाव था और वे इसे वफा की खुशबू वाला देश मानते थे. काजी ने गंगा-जमुनी तहजीब को गुलदस्ते से तुलना करते हुए कौमी एकता को भारत की सबसे बड़ी ताकत बताया.

आल्हा परिषद का समर्थन

आल्हा परिषद के अध्यक्ष शरद तिवारी दारू ने कहा कि इस्लामी पैगंबर का संदेश केवल मुस्लिम समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि यह पूरी इंसानियत के लिए है. उनके इस बयान ने जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को और मजबूत किया.

प्रशासन की सतर्कता

प्रशासन ने जुलूस के लिए शांति और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे. जुलूस देर रात तक चला और पूरे शहर में अमन, भाईचारा, और मोहब्बत का पैगाम फैलाता रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget