एक्सप्लोरर

महेश शर्मा ब्लैकमेलिंग केस : मुख्य आरोपी आलोक कोलकाता से गिरफ्तार

महेश शर्मा ब्लैकमेलिंग केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आलोक को ब्लैकमेलिंग केस का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

नोएडा, एबीपी गंगा। गौतमबुद्ध नगर के सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को ब्लैकमेलिंग केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी आलोक को ब्लैकमेलिंग केस का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल कर दो करोड़ रुपये मांगने की आरोपी तथाकथित एक न्यूज चैनल की महिला पत्रकार पहले ही जेल में हैं। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जबकि पुलिस को आलोक की तलाश थी, जिसके अब हिरासत में ले लिया गया है।

बता दें कि 22 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री डॉ.महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया। बताया गया कि एक निजी चैनल की महिला पत्रकार मंत्री को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने की कोशिश कर रही है। मामला पुलिस में पहुंचते ही, आरोपी महिला पत्रकार को हिरासत में ले लिया गया। वहीं, महेश शर्मा ने भी मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चुनाव प्रचार के दौरान उनसे 24 मार्च को आलोक नाम का एक शख्स मिला। जिसने अपना परिचय रचना सल्यूशन कंपनी के सीईओ के रूप में दिया। उन्होंने बताया कि आलोक ने मुझसे कहा की मैं आपके चुनाव प्रचार में मदद करना चाहता हूं और अपनी पूरी टीम के साथ आपका चुनाव प्रचार करूंगा। आरोपी अलोक को समाज सेवी उषा यादव लेकर आईं, जिनसे मुलाकात के बाद हमने उन्हें अजय शर्मा जी के पास भेज दिया कि आप इनसे बात कर लें और क्या मदद कर सकते हैं इन्हें बता दें। उन्होंने बताया कि इसके बाद वो अजय के संपर्क में आया। अजय के पास उनका फोन आया, उसके बाद मेरे नंबर पर फोन आया और मुझे ब्लैकमेल करने लगा। उन्होंने बताया कि लेटर के साथ आलोक ने एक 22 वर्षीय युवती को भेजा और उस लेटर में लिखा था कि लोन के रूप में आप मुझे 8 करोड़ रुपये दो साल के लिए आसान तरीके से दे दें और मैं आपको अपने संस्थान में 40 प्रतिशत का पार्टनर बना लूंगा और मैं व मेरे लोग 60 प्रतिशत के हकदार होंगे।

महेश शर्मा ब्लैकमेलिंग केस : मुख्य आरोपी आलोक कोलकाता से गिरफ्तार

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने पुलिस में अपनी शिकायत में बताया कि उनके पास एक फोन आया था। कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल कर 2 करोड़ रुपये की मांग कर रहे हैं। ब्लैकमेलर 45 लाख रुपये 22 अप्रैल की शाम तक और बाकी रकम दो दिन बाद 24 अप्रैल को देने को कह रहे हैं। यह सन्देश लेकर एक युवती आई थी। उसने एक पत्र दिया, जिसमें कहा गया है कि उसके पास एक वीडियो और आडियो है। अगर पैसे नहीं मिले तो वो उसे मीडिया को दे देगा। एसएसपी ने बताया कि वीडियो चुनाव से पहले का है, जिसमे पांच छह लोग चुनाव के बारे में चर्चा कर रहे हैं। उस वीडियो में केंद्रीय मंत्री भी मौजूद हैं।

गौरतलब है कि पुलिस हिरासत में ली गई महिला पत्रकार प्रतिनिधि न्यूज चैनल की पत्रकार है। हालांकि नोटबंदी के बाद आर्थिक दिक्कतों के कारण वह चैनल बंद हो गया है। पूछताछ में पता चला है, कि इससे पहले भी इन लोगों ने कुछ हाई प्रोफाइल लोगों की वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की है। उन सभी मामलों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget