एक्सप्लोरर

कोरोना से जंग जीतकर महंत नृत्य गोपालदास पहुंचे अयोध्या, कुछ दिन आइसोलेशन में रहेंगे

यूपी में कोरोना संक्रमण की चपेट में सरकार के मंत्री से लेकर साधू संत तक हैं. वहीं, आज श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गये हैं. सोमवार को वे गुरुग्राम से एयर एंबुलेंस के जरिये अयोध्या पहुंचे.

अयोध्या (आईएएनएस). श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने कोरोना महामारी से जंग जीत ली है. संक्रमण से उबरने के बाद नृत्य गोपालदास अब अयोध्या पहुंच गए हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष एयर एंबुलेंस से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे. जिलाधिकारी अनुज झा के साथ यहां राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, हनुमानगढ़ी के महंत रामदास और अयोध्या के अन्य साधु-संतों ने एयरपोर्ट पर महंत का स्वागत किया.

अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज झा ने बताया कि, " महंत नृत्य गोपालदास स्वस्थ होकर अयोध्या लौटे हैं और उन्हें अपने आश्रम मणिराम छावनी में भी अभी कुछ दिन और आइसोलेट रखा जायेगा. स्वास्थ्य विभाग उनका विशेष ख्याल रखेगा.

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया ट्वीट

यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट के माध्यम से लिखा कि, "श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष परमपूज्य श्री नृत्य गोपाल दास जी महाराज के स्वस्थ होकर अयोध्या पहुंचने का सुखद समाचार मिला है. हम सभी राम भक्तों की प्रभु से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें. "

13 अगस्त से मेदांता में थे भर्ती

91 वर्षीय नृत्यगोपाल दास के डिस्चार्ज होने से पहले सभी तरह की जांच एक बार फिर पूरी तसल्ली से की गई हैं. कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर 13 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अयक्ष महंत नृत्यगोपाल दास बिल्कुल ठीक हैं. वह अपने दो शिष्यों के साथ मेदांता अस्पताल में भर्ती थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नृत्यगोपाल दास को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भिजवाया था. जहां अब उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है.

ये भी पढ़ें.

लखनऊ में 320 बिस्तर वाले सबसे बड़े कोविड अस्पताल का उद्धाटन करेंगे सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
'नेशनल चेंजमेकर्स मीट 2026' में यूपी का डंका, अनूपशहर MLA संजय शर्मा सम्मानित
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
आगरा: CEC के आवास पर कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद हुआ शुद्धिकरण, माता-पिता ने क्या कहा?
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM मोदी के जन्मस्थान वडनगर से काशी पहुंची बाइक यात्रा, कल होगा समापन
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर
PM आवास योजना-शहरी 2.0 में तेजी लाने के निर्देश, पात्र परिवारों को तय समय पर मिले पक्का घर

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget