एक्सप्लोरर

महाकुंभ: प्रयागराज में भीड़ को देखते हुए प्रशासन का फैसला, ऑनलाइन मोड में चलेंगे 8वीं तक के स्कूल

प्रयागराज में महाकुंभ की वजह से भीड़ को देखते हुए प्रशासन के ओर से आदेश जारी कर आठवीं तक के स्कूलों को ऑनलाइन मोड में चलाने का आदेश दिया गया है. इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए कहा गया है.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेले की बढ़ती भीड़ को देखते प्रशासन ने फैसला लिया है. जिले में नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूल 25 जनवरी से 3 फरवरी तक ऑनलाइन मोड में चलेंगे. नगर क्षेत्र के कक्षा 1 से आठवीं तक के संचालित सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त अंग्रेजी के साथ ही हिंदी मीडियम के स्कूलों में कक्षाएं ऑनलाइन ही चलेंगी.

डीएम प्रयागराज रवींद्र कुमार मांदड के निर्देश पर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी कर दिया है. बीएसए ने आदेश का सख्ती से अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया है. आगामी दिनों में मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के स्नान पर्वों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. मौनी अमावस्या के पर्व पर 29 जनवरी को 8 से 10 करोड़ लोगों के प्रयागराज जाने का अनुमान है.

बसंत पंचमी में भी करोड़ों लोग संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे. भीड़ के चलते बच्चे स्कूल जाने आने में जाम में फंस सकते हैं. इसके चलते डीएम के निर्देश पर नगर क्षेत्र के आठवीं तक के स्कूलों की कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने का निर्देश दिया गया है. दरअसल, महाकुंभ मेले में 12वें दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. रात करीब 8 बजे तक 58 लाख 76 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है.

नोएडा अवैध मुआवजा केस में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार की समिति को नकारा, अब SIT करेगी जांच

10 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु लगा चुके डुबकी
शुक्रवार को 10 लाख कल्पवासियों और 48 लाख 76 हजार श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है. अब तक महाकुंभ में लगभग 10 करोड़ 80 लाख से ज्यादा श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं. 26 फरवरी तक चलने वाले महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का अनुमान है.

बता दें कि आने वाले दिनों में कुछ वीआईपी भी संगम में स्नान करने आ सकते हैं. 27 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आएंगे. इसके अलावा एक फरवरी को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आने की संभावना है. ऐसे में स्कूलों को ऑनलाइन ही चलाने का फैसला किया गया है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Karwa Chauth 2026 Moon Time: यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
यूपी में नोएडा-लखनऊ समेत इन शहरों में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? जानें सही समय
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
'आपके मित्र को दुत्कार दिया' UP MLC चुनाव के बाद ओपी राजभर का अखिलेश पर हमला
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली यूपी की तस्वीर: मुख्यमंत्री
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी सपा की ताकत, 4 MLC सीटों पर जीत, पांचवीं पर भारी बढ़त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
Bihar MLC Winners List: बिहार की 8 सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
बिहार की 8 MLC सीटों का रिजल्ट, JDU-JSP 1-1, कांग्रेस 0 पर आउट, पूरी लिस्ट
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
करवाचौथ पर प्रियंका चोपड़ा से हिना खान तक, एक्ट्रेसेस ने लगाई पति के नाम की मेहंदी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget