एक्सप्लोरर

महाकुंभ में होंगे गुमनाम शहीदों की वीरगाथा के दर्शन, 3.5 करोड़ की लागत से बनाई गई 'शहीद वॉल'

Mahakumbh 2025: गुमनाम शहीदों की याद में बनाई गई वॉल पर शहीदों के म्यूरल्स से फोटो बनाए गए हैं. साथ ही उनका परिचय भी रेड सैंड स्टोन पर लिखा गया है. दीवार को आकर्षक बनाने के लिए लाइट्स लगाई गई है.

Mahakumbh 2025 Prayagraj: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को बेहद भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है. इस बार महाकुंभ कई मायनों में बेहद ख़ास और अलग होने जा रहा है. एक तरफ जहां महाकुंभ में सनातन परंपरा के दर्शन होंगे तो वहीं दूसरी तरफ धर्म और अध्यात्म के साथ देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले गुमनाम शहीदों की गाथा के भी दर्शन होंगे. इसके लिए सिविल लाइंस में शहीद वॉल बनाई जा रही है जिसमें उनकी कहानियां उकेरी गई हैं. 

योगी सरकार ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत स्थली प्रयागराज में गुमनाम शहीदों की याद में 'शहीद वॉल' का निर्माण कराया है, जिसे अब अंतिम रूप दिया जा रहा है. सरकार ने करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से इस 108 मीटर लंबी दीवार बनवाई है. जिसे शहीद वॉल का नाम दिया गया है. जिसमें गुमनाम शहीदों की मूर्तियों के साथ उनके बारे में जानकारी भी दी गई है. 

गुमनाम शहीदों को समर्पित है दीवार
महाकुंभ के पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों इस दीवार का लोकार्पण किया जा सकता है. ये शहीद वॉल गुमनाम शहीदों को समर्पित है. भारत की आजादी की लड़ाई में प्रयागराज की अहम भूमिका रही थी. आज भी शहर में कई अमर शहीदों की शहादत की निशानियां मौजूद हैं. अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की शहादत स्थली आजाद पार्क और ठाकुर रोशन सिंह के बलिदान की गवाह मलाका जेल प्रयागराज की शहादत को याद कराती है.


महाकुंभ में होंगे गुमनाम शहीदों की वीरगाथा के दर्शन, 3.5 करोड़ की लागत से बनाई गई 'शहीद वॉल

अमर शहीदों के अलावा जिले में कुछ ऐसे भी गुमनाम शहीद हैं जिनके बलिदान से आज की नई पीढ़ियां परिचित नहीं होगी. इन्हीं गुमनाम शहीदों की बलिदान की गाथा को युवा से लेकर हर वर्ग के लोगों तक पहुंचाने के लिए योगी सरकार ने शहीद वॉल का निर्माण कराया है. यह भव्य शहीद वॉल ऐसे ही 29 गुमनाम शहीदों को समर्पित है. 

कुंभ में लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र
वॉल पर शहीदों के म्यूरल्स से फोटो बनाए गए हैं. साथ ही उनका परिचय भी रेड सैंड स्टोन में लिखा हुआ है. इसके अलावा, आठ बड़े म्यूरल्स भी यहां पर लगाए गए हैं. जिसके नीचे शहीदों की शहादत की कहानियां भी लिखी है. इस दीवार को सुंदर और दिव्य बनाने के लिए वॉल में वॉटर कूलर और वॉटर फाउंटेन भी बनाए गए हैं जिसमें पांच परगोला भी बनाया गया हैं. एलईडी फ्लड लाइट्स भी लगाई गई है. 

वॉल के चारों तरफ ग्रीनरी और हॉर्टिकल्चर का काम भी किया गया है. वॉल के किनारे साइनेज भी लगाए गए हैं। इसमें बैठने के लिए स्पेस भी है जो खास फ्लोर स्टोन से बनाया गया है रात के अंधेरे में शहीद वॉल रोशनी से नहाई हुई नज़र आएगी जो इस कुंभ में लोगो के आकर्षण का केन्द्र होगी.

यूपी की इस सीट पर ओवैसी ने चला बड़ा दांव, उपचुनाव में अखिलेश यादव की बढ़ने वाली है टेंशन?

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
Live: चमोली में निर्माणाधीन टनल में घुसा पानी-मलबा, कई मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
आजम खान पर एक्शन लेने वाले IAS आंजनेय कुमार को 8वीं बार मिलेगा एक्सटेंशन? चर्चा तेज
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी
शामली: 12 साल बाद मिला इंसाफ, पवन हत्याकांड में 4 को फांसी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget