एक्सप्लोरर

Mahakumbh 2025: महाकुंभ की तैयारियां तेज, अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन, मेयर ने खुद हथौड़ा चलाकर तोड़ा

UP News: प्रयागराज में अगले साल लगने वाले महाकुंभ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसके लिए सड़कों का चौड़ी करण और शहर के सौंदर्यीकरण का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है.

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में अगले साल लगने वाले कुंभ मेला 2025 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में सड़कों के चौड़ी करण का काम भी तेजी से किया जा रहा है. कीडगंज क्षेत्र में भी सड़के चौड़ी की जा रही हैं. यह प्रयागराज मेयर के आवास की सीढ़ी और चबूतरा अतिक्रमण की जद में आ रहा था. जिसे मेयर गणेश केसरवानी ने खुद हथौड़ा चलाकर तोड़ा है.

प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी ने मिसाल पेश की है. उन्होंने अपने कीडगंज आवास पर खुद हथौड़ा चला कर अतिक्रमण तोड़ा है. गणेश केसरवानी के आवास सीढ़ी और चबूतरा सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण की जद में आ रही थी. दरअसल, प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को लेकर पुराने शहर की सड़कों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण किया जा रहा है.

मेयर ने अतिक्रमण पर चलाया हथौड़ा
कीडगंज की सड़क भी चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के लिए चयनित की गई है. इसी रोड पर कीडगंज थाने के ठीक सामने है मेयर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी का पैतृक मकान पड़ता है. उन्होंने दूसरों का अतिक्रमण तोड़ने के पहले खुद अपने घर से इसकी पहल की है. जिस नगर निगम पर अवैध निर्माण तोड़ने और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी है, मेयर गणेश केसरवानी उसके मुखिया हैं.

शहर के लोग भेदभाव का आरोप न लगाएं, इसलिए मेयर गणेश केसरवानी ने अपने घर के बाहरी हिस्से पर खुद हथौड़ा चलाया है.  हथौड़े से खुद अपने हाथों घर का चबूतरा और सीढ़ी तोड़ी है. मेयर गणेश केसरवानी की इस पहल की पूरे प्रयागराज में लोग सराहना कर रहे हैं

इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे खुद हथौड़ा चलाते नजर आ रहे हैं. मेयर गणेश केसरवानी की अनूठी पहल की तस्वीरे सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोग मेयर की इस पहल की जमकर सराहना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Jagadguru Rambhadracharya News: 'मैं बिल्कुल स्वस्थ...अफवाहों पर ध्यान न दें', जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने वीडियो जारी कर और क्या कहा?

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
नागरिकता पर बहस के बीच भारतीय पासपोर्ट पर सरकार का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
अजिंक्य रहाणे के संन्यास पर आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, यूं दी शुभकामनाएं
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget