एक्सप्लोरर

महाकुंभ: AI चैटबॉट 'कुंभ सहायक' श्रद्धालुओं का करेगा डिजिटल मार्गदर्शन, दस भाषाओं में करेगा मदद

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में अगले साल होने वाले महाकुंभ को लेकर कई खास तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में श्रद्धालुओं के लिए 'कुंभ सहायक' की सुविधा भी शुरू की जा रही है.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ विश्व की सबसे प्रचीनतम सनातन परंपराओं का वाहक है, वर्तमान में अब यह आधुनिक तकनीक से जुड़ कर विकास का प्रतिमान बनता जा रहा है. इसका प्रत्यक्ष उदाहरण बन रहा है डिजिटल महाकुंभ, जो एआई और चैटबॉट जैसी अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराएगा. 

महाकुंभ 2025 में पहली बार एआई जेनरेटिव चैटबॉट "कुंभ सहायक" विकसित किया जा रहा है. यह भाषिनी ऐप की मदद से दस से अधिक भाषाओं में श्रद्धालुओं को महाकुंभ से जुड़ी सभी जानकारियां उपल्ब्ध कराएगा. 

चैटबॉट में क्या है खास?
ये चैटबॉट गूगल नेविगेशन, इंटरैक्टिव कन्वर्सेशन और व्यक्तिगत जीआईएफ की सुविधा से लैस होगा.  कुंभ सहायक चैटबॉट का स्वागत खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है. महाकुंभ 2025 स्वयं में ही कई कीर्तिमानों का महाकुंभ बनता जा रहा है. 

अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि महाकुंभ में पहली बार पर "कुंभ सहायक" चैटबॉट विकसित किया जा रहा है. ये विश्व की आधुनिकतम तकनीक जेनरेटिव एआई पर आधारित है. यह चैटबॉट महाकुंभ 2025 ऐप या व्हाट्सऐप के जरिये संचालित होगा.

लिख और बोलकर मिलेगी जानकारी
चैटबॉट महाकुंभ के दौरान आपके व्यक्तिगत मार्गदर्शक के तौर पर काम करेगा. चैटबॉट भाषिनी ऐप के माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी समेत 10 से अधिक भाषाओं में महाकुंभ से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां प्रदान करेगा. ये चैटबॉट श्रद्धालुओं को लिखकर और बोलकर दोनों तरह से इनटरैक्टिव कन्वर्सेशन के माध्यम से जानकारियां प्रदान करेगा.

चैटबॉट के माध्यम से आपको महाकुंभ के इतिहास, परंपरा समेत साधु, संन्यासी, अखाड़ा, स्नान के घाट, तिथियां, रास्ते, पार्किंग स्थल, रुकने-ठहरने के स्थान जैसी सभी जानकारियां प्रदान करेगा. 

अपर मेलाधिकारी ने बताया कि कुंभ सहायक चैटबॉट गूगल नेविगेशन की सुविधा भी प्रदान करेगा. जिसके माध्यम से महाकुंभ क्षेत्र में सेक्टर, अखाड़े, कल्पवास के टेंट, स्नान घाट के रास्तों के नेविगेशन भी प्राप्त हो सकेगा.

चैटबॉट से मिलेगी ये भी जानकारी 
चैटबॉट महाकुंभ क्षेत्र के साथ प्रयागराज शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के रास्ते भी बताएगा. इसके साथ ही महाकुंभ में होने वाले विविध आयोजनों की जानकारी से भी समय-समय पर अवगत कराता रहेगा. 

चैटबॉट सरकार के जरिये मान्यता प्राप्त टूर ट्रैवेल यात्रा पैकेज, होटल, होम स्टे के नाम और पतों की भी जानकारी देगा. कुंभ सहायक चैटबॉट महाकुंभ के दौरान आपका व्यक्तिगत मार्गदर्शक बन कर कार्य करेगा.

देसी-विदेशी भाषा में करेगा मदद
व्यक्तिगत जीआइएफ के माध्यम से ये आपसे बातें भी करेगा. ये चैटबॉट देश के कोने-कोने से आने वाली विविध भाषा-भाषियों के साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी विशेष सुविधा प्रदान करेगा. यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुगम और सुरक्षित महाकुंभ के ध्येय को पूरा करने में सहायक साबित होगा.

ये भी पढ़ें: Student Protest: छात्रों के आंदोलन के समर्थन में Drishti IAS, कहा- 'मांग जायज है, परीक्षा एक ही पाली में हो'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget