एक्सप्लोरर

हस्तिनापुर में 13 अप्रैल से फिर होगी 'महाभारत', कलाकारों ने शुरू किया रिहर्सल

हस्तिनापुर में 13 से 21 अप्रैल तक महाभारत का मंचन किया जाएगा. महाभारत के मंचन के लिए कलाकारों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है.

मेरठ. पांडवों की राजधानी रही ऐतिहासिक हस्तिनापुर में एक बार फिर महाभारत होने जा रही है. मेरठ से करीब 40 किमी दूर बसे हस्तिनापुर महाभारत के युद्ध का गवाह बनेगा. देश में पहली बार यहां महाभारत का मंचन होने जा रहा है. 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक होने वाले महाभारत के मंचन के लिए कलाकारों ने दिन-रात एक कर दिया है. बता दें कि कई टीवी कलाकार भी इसका हिस्सा बनेंगे.

हस्तिनापुर सांस्कृतिक फाउंडेशन भव्य 'हस्तिनापुर की महाभारत' का मंचन करेगी. फाउंडेशन के अध्यक्ष मुखिया गुर्जर ने कहा बताया कि इसको लेकर कलाकारों का चयन कर लिया गया है. मंचन के लिए रिहर्सल भी शुरू कर दिया गया है.

135 कलाकार होंगे शामिल महाभारत के मंचन में अलग-अलग क्षेत्र के करीब 135 कलाकार अपने अभिनय, गायन व अन्य कलाओं से भव्य महाभारत की प्रस्तुति देंगे. इसमें कुछ महिला कलाकार भी शामिल हैं.

ये ऐक्टर आएंगे नजर 'हस्तिनापुर की महाभारत' में कर्ण की भूमिका में मराठा फिल्मों के स्टार विक्टर राघव नजर आएंगे. वहीं, अवनी वर्मा कुंती की भूमिका निभाएंगी. गांधारी का किरदार जूही त्यागी निभाएंगे. इसके अलावा माद्री के रोल में सपना पवार, अर्जुन के रोल में परविंद सिंह नजर आएंगे. वहीं, मनजीत गुर्जर बलराम, गौरव शर्मा दुर्योधन, यथार्थ शर्मा भीम, प्रशांत पुंडीर युधिष्ठिर का किरदार निभाएंगे.

ये भी पढ़ें:

संजीव बालियान बोले- साजिश के तहत हुई सोरम में झड़प, धार्मिक स्थलों से एलान कर इकठ्ठी की गई भीड़

ना चालान, ना सजा, ट्रैफिक नियम तोड़ने पर यहां पुलिस ने दिया गुलाब का फूल

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget