एक्सप्लोरर

महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान की तैयारियां पूरी, रेलवे स्टेशन पर लागू हुए ये प्रतिबंध

Prayagraj Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में हर रोज बड़ी संख्या में आमो खास आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. 25 जनवरी से हर रोज महाकुंभ में एक करोड़ श्रद्धालु स्नान करने प्रयागराज पहुंच रहे हैं.

Prayagraj News Today: महापर्व महाकुंभ का दिव्य-भव्य आयोजन प्रयागराज में संगम तट पर हो रहा है. महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने के लिए हर रोज लाखों की संख्या श्रद्धालु प्रयागराज आ रहे हैं. महाकुंभ में अब तक 13 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं. 

प्रशासन अब आगामी 29 जनवरी को महाकुंभ के सबसे बड़े अमृत स्नान मौनी अमावस्या की तैयारियों में जुटा है. मौनी अमावस्या के पर्व पर 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रयागराज रेल मण्डल ने भी विशेष प्रबंध किए है. मौनी अमावस्या पर्व के दिन प्रयागराज रेल मण्डल ने शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के आने और जाने के लिए विशेष योजना बनाई है.

रेलवे ने लागू किए प्रतिबंध
मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर लगभग 10 करोड़ लोगों के प्रयागराज आने की उम्मीद जताई जा रही है. 25 जनवरी से ही लगभग 1 करोड़ यात्री प्रतिदिन महाकुंभ में आने लगे हैं. इतनी भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उनकी सुगम निकासी के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने शहर के सभी स्टेशनों के लिए विशेष योजना और कुछ प्रतिबंध लागू किए हैं. यह प्रतिबंध मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के एक दिन पहले और दो दिन बाद तक लागू रहेंगे. 

मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के दिन प्रयागराज जंक्शन पर प्रवेश सिर्फ सिटी साइड, प्लेटफॉर्म नंबर-1 की ओर से दिया जाएगा. निकास सिर्फ सिविल लाइंस साइड, प्लेटफार्म नंबर 6 की ओर से होगा. आरक्षित यात्रियों, जिनका पहले से टिकट रिजर्व है उन्हें सिटी साइड के गेट नंबर 5 से अलग से प्रवेश दिया जाएगा. 

जबकि अनारक्षित यात्रियों को दिशावार कलर कोडेडे आश्रय स्थलों के माध्यम से प्रवेश कराया जाएगा. टिकट के लिए आश्रय स्थलों में ही अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग की व्यवस्था रहेगी. भीड़ के अतिरिक्त दबाव का प्रबंधन करने के लिए खुसरो बाग में एक लाख लोगों के ठहरने के लिए होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया है.  

यात्रियों के आवगमन के ये हैं रुट
मौनी अमावस्या पर्व पर नैनी जंक्शन में प्रवेश सिर्फ स्टेशन रोड से और निकास सिर्फ मालगोदाम की ओर से होगा. आरक्षित यात्रियों को गेट नंबर 2 से अलग से प्रवेश दिया जाएगा. वहीं प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर प्रवेश केवल प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग को जोड़ने वाले सीओडी मार्ग से और निकास जीई सी नैनी रोड की ओर से होगा. आरक्षित यात्री गेट नंबर 2 से प्रवेश करेंगे. 

सूबेदारगंज स्टेशन में प्रवेश झलवा, कौशांबी रोड की ओर से होगा जबकि निकास केवल जीटी रोड की ओर होगा. आरक्षित यात्री गेट नंबर 3 से प्रवेश करेंग. अनारक्षित यात्रियों के लिए सभी स्टेशनों पर दिशावार कलर कोडेड आश्रय स्थल बनाये गये हैं. जहां से यात्रियों को उनके जाने के गंतव्य स्टेशन के मुताबिक आश्रय स्थलों में अलग-अलग कलर के टिकट के हिसाब से प्लेटफार्म में पहुंचाया जाएगा. जहां से नियमित और मेला स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: धर्म संसद में उठी मांग को सरकार ने माना तो कैसा होगा Sanatan Board का स्वरूप! कौन होंगे सदस्य? यहां देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget