एक्सप्लोरर

महाकुंभ में पहुंचे 'IITian बाबा', मुंबई IIT से एयरो स्पेस में की इंजीनियरिंग, कहानी सुन हो जाएंगे हैरान

Maha Kumbh 2025: अभय सिंह से संन्यासी बने मसानी गोरख बाबा ने बताया कि इससे बेहतर कोई अवस्था नहीं. ज्ञान के पीछे चलते जाओ चलते जाओ..लेकिन अंत में सबको यहीं आना है.

Maha Kumbh 2025 IIT Baba: प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है. आज मकर संक्रांति के पवित्र स्नान पर करोड़ो साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई. कुंभ नगरी में बड़ी संख्या में देशभर से साधु-संत धुनी रमाए बैठे हैं. इन्हीं में एक ऐसे बाबा भी है जिन्हें लोग आईआईटी बाबा कह रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी उन्होंने मुंबई आईआईटी से इंजीनियरिंग की है, उनके जीवन से जु़ड़े तमाम पहलू बेहद दिलचस्प है. 

महाकुंभ में शामिल होने आए मसानी गोरख बाबा को आईआईटी बाबा का भी नाम दिया गया है. नेटवर्क 18 के रिपोर्टर से बात करते हुए उन्होंने अपनी कहानी बताया. आईआईटी बाबा का जन्म हरियाणा में हुए लेकिन वो बहुत सारी जगहों पर रह चुके हैं. उन्होंने आईआईटी बॉम्बे एयरो स्पेस इंजीनियरिंग की है. उनका असली नाम अभय सिंह हैं. 

आईआईटी बाबा की कहानी कर देगी हैरान
अभय सिंह से संन्यासी बने मसानी गोरख बाबा ने बताया कि इससे बेहतर कोई अवस्था नहीं. ज्ञान के पीछे चलते जाओ चलते जाओ..लेकिन अंत में सबको यहीं आना है. उन्होंने आईआईटी मुंबई में चार साल पढ़ाई की. लेकिन फिर उन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर फोटोग्राफी शुरू कर दी. इससे पहले उन्होंने एक कोचिंग में बच्चों को फिजिक्स की पढ़ाई भी कराई. 

आईआईटी बाबा ने कहा कि उन्होंने कोचिंग में इसलिए पढ़ाया क्योंकि वो फोटोग्राफी करना चाहते थे लेकिन बिना डिग्री के कोई काम दे ही नहीं रहा था. इस बीच उन्होंने डिजाइनिंग में मास्टर की डिग्री हासिल की. इसके बाद फोटोग्राफी का काम शुरू किया, वो कई जगहों पर गए. इधर उधर घूमते रहे. लेकिन, फिर उनका इस सब से भी मन उचट गया तो वो संन्यासी जीवन में आ गए. 

बाबा ने बताया कि वो कई धार्मिक स्थलों पर रह चुके हैं. पिछले चार महीनों से काशी में रहे और ऋषिकेश में भी रहे. उन्होंने बताया कि उनका ठिकाना बदलता रहता है वो चारों धामों पर भी रहते हैं. 

UP News: अब अधिकारियों को जरा सी लापरवाही पड़ेगी भारी, यूपी में शिक्षा विभाग का निर्देश जारी
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
इस मुस्लिम देश के राष्ट्रपति हैं PM मोदी के फैन, भरे मंच से की जमकर तारीफ, बोले- 'वो ऐसे नेता जिनकी...'
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
बांकीपुर उपचुनाव: कायस्थ का काट कायस्थ! BJP ने अभिषेक कुमार बंटी पर क्यों जताया भरोसा?
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget