एक्सप्लोरर

महाकुंभ में चलाया जा रहा एक थैला-एक थाली अभियान, स्वच्छ और ग्रीन बनाने के लिए हो रहा काम

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में स्टील की थाली व कपड़े से बने हुए थैले बांटे जा रहे हैं. गतिविधि की तरफ से पूरे मेला क्षेत्र में अभियान चला कर 20 लाख से ज्यादा थालियां और करीब इतने ही थैले बांटे जाने हैं.

UP News: प्रयागराज महाकुंभ में एक तरफ जहां धर्म और आध्यात्म की गंगा बह रही है. सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ यहां सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए कई संदेश भी दिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सहयोगी संस्था अखिल भारतीय पर्यावरण संरक्षण गतिविधि की तरफ से आस्था के इस मेले में एक थाली एक थैला अभियान चलाया जा रहा है.

इसके तहत महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं और संस्थाओं को स्टील की थाली व कपड़े से बने हुए थैले बांटे जा रहे हैं. गतिविधि की तरफ से पूरे मेला क्षेत्र में अभियान चला कर 20 लाख से ज्यादा थालियां और करीब इतने ही थैले बांटे जाने हैं. यह थालियां और थैले गतिविधि की तरफ से देश भर से इकट्ठे किए गए हैं. संस्था से जुड़े हुए सदस्यों ने गांवों और मोहल्लों में जाकर थैले और थाली का दान लिया है. इसके लिए देशभर में कई महीने तक अभियान चलाया गया था.

देश के अलग-अलग हिस्सों से इकट्ठे किए गए थैलों और थालियों को ट्रकों में भरकर इन्हें महाकुंभ में भेजा जा रहा है. महाकुंभ क्षेत्र में इन्हें विश्व हिंदू परिषद के कैंप में बनाए गए स्टोर रूम में रखा जाता है और वहीं से वितरण किया जाता है. 

कपड़े के थैले भी बांटे जा रहे

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ने थैले और थाली का यह अभियान इसलिए चलाया हुआ है ताकि स्वच्छ और प्लास्टिक फ्री कुंभ की परिकल्पना साकार हो सके. गतिविधि से जुड़े हुए पदाधिकारियों के मुताबिक यूपी की योगी सरकार ने महाकुंभ को प्लास्टिक फ्री के तौर पर आयोजित करने का फैसला किया है. इसी के तहत महाकुंभ क्षेत्र में कपड़े के थैले बांटे जा रहे हैं. 

लोगों को दी जा रही एक-एक थाली

कपड़े के थैले होने पर लोग प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचेंगे. इसके अलावा दोना पत्तल और फाइबर के यूज एंड थ्रो वाले बर्तनों के इस्तेमाल से कचरा फैलेगा और स्वच्छता की मुहिम को झटका लगेगा, इसलिए लोगों को एक-एक थाली दी जा रही है. थाली साथ होने पर लोग उसे ही धुलकर उसका इस्तेमाल करेंगे. 

चर्चा में है पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कि यह मुहिम

गतिविधि का फोकस उन जगहों पर ज्यादा है, जहां अन्न क्षेत्र चलता है. बहरहाल प्रयागराज महाकुंभ में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि कि यह मुहिम खासी चर्चा में है. लोग इस मुहिम की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे सफल बनाने में अपना योगदान देने का संकल्प ले रहे हैं. 

यूपी में भीषण सर्दी के बीच IMD ने जारी किया अलर्ट, अभी और बढ़ेगी ठंड, कानपुर-इटावा में रहा सबसे ठंडा दिन

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
CM योगी का सपा पर हमला, कहा- 'जनता का पैसा राष्ट्रनायकों के लिए, आक्रमणकारियों के लिए नहीं'
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
ग्रेटर नोएडा में पानी से भरे गड्ढे में डूबा 6 साल का बच्चा, लोगों ने प्राधिकरण पर उठाए सवाल
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा
'शिवभक्तों को न हो असुविधा', उत्तराखंड ADG ने की कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget