एक्सप्लोरर

महाकुंभ में मुस्लिम समुदाय के लोग बजाएंगे बैंड, निरंजनी अखाड़े ने पेश की आपसी एकता की अनूठी मिसाल

Maha Kumbh 2025: महंत रवींद्र पुरी ने इस मौके पर एबीपी न्यूज़ से की गई खास बातचीत में कहा कि इस महाकुंभ में उनके अखाड़े के जरिए सैकड़ो की संख्या में गैर सनातनियों की घर वापसी कराई जाएगी.

UP News: प्रयागराज महाकुंभ में आज शनिवार (4 जनवरी) को सन्यासी परंपरा के निरंजनी अखाड़े की पेशवाई यानी छावनी प्रवेश शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभा यात्रा अल्लापुर में बाघंबरी मठ से शुरू होकर तमाम रास्तों से होती हुई मेला क्षेत्र में प्रवेश करेगी. इस पेशवाई में डेढ़ दर्जन से ज्यादा राज्यों की बैंड पार्टियों को बुलाया गया है. निरंजनी अखाड़े के सचिव और श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के मुताबिक इसमें खास यह है कि बैंड पार्टियों से जुड़े ज्यादातर कलाकार मुस्लिम समुदाय के हैं. 

उन्होंने बताया कि शनिवार को निकलने वाली अखाड़े की पेशवाई के जरिए एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया जाएगा. इसमें दूसरे धर्मों के ऐसे लोग भी शामिल होंगे, जो सनातन धर्म का सम्मान करते हैं और उसमें अपनी आस्था भी रखते हैं. महंत रवींद्र पुरी के मुताबिक पेशवाई यानी छावनी प्रवेश शोभा यात्रा के जरिए पीएम मोदी महाकुंभ से देश की एकता के संदेश को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा.

इस पेशवाई में धर्म और आध्यात्म के साथ ही कला और संस्कृति के भी अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. देश के अलग-अलग हिस्सों से कलाकारों को बुलाया गया है. पेशवाई में अखाड़े के नागा संत शरीर पर भभूत धारण कर अस्त्र-शस्त्र लहराते हुए आगे चलेंगे. कई नागा संत हाथी घोड़े और ऊंट पर सवार होकर सनातन की पताका को लहराते हुए आगे बढ़ेंगे. 

पेशवाई में शामिल संतो पर जगह-जगह होगी पुष्प वर्षा

पेशवाई में सबसे आगे निरंजनी अखाड़े के आराध्य भगवान कार्तिकेय की पालकी होगी. इसके पीछे नागा संत होंगे और उनके बाद अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद सरस्वती जी विशाल रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे. पेशवाई में शामिल संतो पर रास्ते भर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा. इस मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम रहेंगे.

 गैर सनातनियों की घर वापसी कराई जाएगी- महंत रवींद्र पुरी

महंत रवींद्र पुरी ने इस मौके पर एबीपी न्यूज़ से की गई खास बातचीत में कहा कि इस महाकुंभ में उनके अखाड़े के जरिए सैकड़ो की संख्या में गैर सनातनियों की घर वापसी कराई जाएगी. वह लोग अपनी इच्छा से सनातन धर्म में वापसी करेंगे. महंत रवींद्र पुरी ने महाकुंभ में धर्मांतरण कराए जाने के इस्लामिक धर्मगुरु मौलाना शहाबुद्दीन बरेली के आरोपो को पूरी तरह गलत बताया और कहा कि वह कट्टरपंथी ताकतों के दलाल है.

यूपी में पीएम आवास योजना पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, अब इनको भी मिलेगा अपना घर, बदले नियम

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में टोल प्लाजा पर अब से बजेंगे देशभक्ति गीत और भजन, जाम में फंसे तो नहीं होंगे बोर
गाजियाबाद में टोल प्लाजा पर अब से बजेंगे देशभक्ति गीत और भजन, जाम में फंसे तो नहीं होंगे बोर
'भगत दा' को मिला पद्म भूषण, एक साधारण टीचर से बने मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक का जानिए सफर
'भगत दा' को मिला पद्म भूषण, एक साधारण टीचर से बने मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक का जानिए सफर
आगरा में जिप लाइन हादसे में 16 साल के किशोर की मौत, 45 फीट ऊपर से गिरा; दो आरोपी गिरफ्तार
आगरा में जिप लाइन हादसे में 16 साल के किशोर की मौत, 45 फीट ऊपर से गिरा; दो आरोपी गिरफ्तार
बागपत में बिजली मैकेनिक की गर्दन तोड़कर हत्या, पैसे देने के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
बागपत में बिजली मैकेनिक की गर्दन तोड़कर हत्या, पैसे देने के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम

वीडियोज

Bakra Eid 2026: ठाणे सोसायटी में कुर्बानी को लेकर बवाल | Mumbai News | Thane |
Iran US Israel War Begin?: Trump बनाया ईरान को निशाना |Trump | Netanyahu
Iran US Israel War Begin?: Iran-US Deal पर सस्पेंस! ट्रंप के बयान से तेज हुई चर्चा | Trump |
Breaking | US Iran Ceasefire Update: Donald Trump को बड़ा झटका! | Hormuz Strait
Bihar News: मलमास मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरा युवक गंभीर | Crime | MalmashMela | Mela Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
थलापति विजय अपने दम पर चलाएंगे सरकार, नहीं चलेगी किसी की मनमानी! AIADMK के चौथे विधायक का भी इस्तीफा
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
एमपी के पन्ना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन कुआं धंसने से 5 लोगों की मौत, 2 घंटे तक चला रेस्क्यू
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई महीनों से थे बीमार
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई महीनों से थे बीमार
Explained: उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम में UCC! लिव इन रिलेशनशिप से लेकर बंटवारे के नए नियम, समानता और फर्क क्या?
उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम में UCC! शादी से लेकर बंटवारे के नए नियम, समानता और फर्क क्या?
IPL 2026: इस पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर ने बनाई IPL की ऑल टाइम सुपर टीम, 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली को जगह नहीं, देखें
IPL 2026: इस पूर्व भारतीय स्टार प्लेयर ने बनाई IPL की ऑल टाइम सुपर टीम, 12 खिलाड़ियों में विराट कोहली को जगह नहीं, देखें
Opium Farming : कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
कैसे मिलती है अफीम के खेत की अलॉटमेंट, जानिए किन कागजों की पड़ती है जरूरत, पैसों में खेलता है किसान
मरने ही वाली थी बिल्ली कि दर्शकों ने बना दिया ‘जिंदगी का जाल’! स्टेडियम में दिखी इंसानियत, वीडियो वायरल
मरने ही वाली थी बिल्ली कि दर्शकों ने बना दिया ‘जिंदगी का जाल’! स्टेडियम में दिखी इंसानियत, वीडियो वायरल
AI से दोस्ती कर सकती है अकेला, दिमाग पर भी पड़ता है यह बुरा असर
AI से दोस्ती कर सकती है अकेला, दिमाग पर भी पड़ता है यह बुरा असर
Embed widget