एक्सप्लोरर

महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इस QR कोड से कर पाएंगे ये काम

Maha Kumbh News: उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ से पहले श्रद्धालुओं को भारतीय रेलवे ने तोहफा दिया है. इस तोहफे से श्रद्धालुओं को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा.

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य के साथ-साथ डिजिटल सुविधाओं से लैस बनाने के लिए एक अनूठी पहल के तहत प्रयागराज रेलवे मंडल रेल कर्मियों की जैकेट पर लगे क्यूआर कोड से श्रद्धालुओं को टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा.

भारतीय रेलवे की इस पहल से महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को टिकट के लिए लंबी कतारों में नहीं लगना पड़ेगा. साथ ही, रेलवे प्रशासन को भी टिकट उपलब्ध कराने में आसानी होगी.

उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं.

यूपी में इस रूट की रेल गाड़ियों पर कम हुआ किराया, भारतीय रेलवे ने लिया बड़ा फैसला

मालवीय ने कहा कि महाकुंभ के दौरान, रेलवे के वाणिज्य विभाग के कर्मी प्रयागराज जंक्शन पर हरे रंग की जैकेट पहन कर विशेष ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. इन जैकेट पर एक क्यूआर कोड अंकित होगा, जिसे श्रद्धालु अपने मोबाइल फोन से स्कैन कर यूटीएस मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. यह ऐप यात्रियों को कतार में लगे बिना अनारक्षित टिकट बुक करने की सुविधा प्रदान करेगा.

श्रद्धालुओं का बचेगा समय
उन्होंने बताया कि डिजिटल भुगतान के माध्यम से टिकट बुक करने की यह प्रक्रिया न केवल श्रद्धालुओं का समय बचाएगी, बल्कि महाकुंभ में आने वाले लाखों लोगों को टिकट के लिए कतार में लगने की समस्या से भी राहत देगी.

मालवीय ने बताया कि क्यूआर कोड वाली जैकेट पहने रेल कर्मी रेलवे परिसर में विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात रहेंगे, जिससे श्रद्धालु आसानी से टिकट बुक कर सकेंगे.

बता दें रेलवे महाकुंभ के लिए 3,000 रेल गाड़ियां चलाएगा. इसके लिए यूपी में खास रिंग रेल रूट भी बनाया जाएगा जिसमें प्रयागाराज, अयोध्या, वाराणसी, झांसी, जौनपुर, चित्रकूट शामिल है. इस रूट पर रेल गाड़ियां चलेंगी जो यात्रियों को प्रयागराज क्षेत्र में स्थित अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर उतारेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
'पहले अपना टिकट पक्का कराएं', अखिलेश यादव का CM योगी पर पलटवार
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
BJP सांसद का अखिलेश पर हमला, कहा- 'चुनाव आते ही याद आता है सनातन धर्म'
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिभा चक को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, महिला वोटरों पर नजर
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा
योगी सरकार का सराहनीय कार्य , यूपी में 1549 परियोजनाओं से कम हुआ बाढ़ का खतरा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget