एक्सप्लोरर

महाकुंभ में संदिग्ध गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के हैं खास इंतजाम

Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भरपूर ध्यान रखा रहा है, इसके लिए महाकुंभनगर पुलिस प्रशासन ने 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किए हैं.

Maha Kumbh 2025 News: महाकुंभ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाकुंभनगर पुलिस प्रशासन ने 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किए हैं. इन ऑपरेशन का उद्देश्य मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर महाकुंभनगर में आने वाले एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो. इस बार महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से हो रहा है.

ऑपरेशन स्वीप के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं को ट्रैक करने के लिए लगातार जांच की जा रही है. जबकि ऑपरेशन पहचान के माध्यम से मेला क्षेत्र में रह रहे लोगों का वेरिफिकेशन किया जा रहा है. इन सभी सुरक्षा उपायों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना और मेला क्षेत्र को किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाना है. प्रशासन ने इस पूरे अभियान को अनवरत चलाने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके.

इस तरह चलाए जा रहे ऑपरेशन
1. ऑपरेशन स्वीप- संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग.
2. ऑपरेशन पहचान- मेला क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन
3. ऑपरेशन इंटरसेप्ट- रेण्डम व सरप्राइज चेकिंग
4. ऑपरेशन सील- जिले की सीमा को सील किया जाना
5. ऑपरेशन एमवी- प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों की चेकिंग
6. ऑपरेशन चक्रव्यूह- प्रवेश निकास के समस्त मागों पर चेकिंग
7. ऑपरेशन कवच- मुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग
8. ऑपरेशन बॉक्स- पार्किंग स्थलों पर चेकिंग
9. ऑपरेशन महावीरजी- प्रमुख स्थलों व पाण्टून पुल के दोनों सिरों पर जांच
10. ऑपरेशन विराट- प्रमुख पण्डालों और शिविर की चेकिंग
11. ऑपरेशन संगम- स्नान घाटों एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग
12. ऑपरेशन बाजार- बाजारों और प्रदर्शनी के साथ दुकानों की चेकिंग

एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम- एसएसपी
महाकुंभनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार यहां महाकुंभनगर में देश विदेश से आने वाले लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. यहां एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यहां महाकुंभनगर में 12 प्रकार के सुरक्षा ऑपरेशन अनवरत चलाए जा रहे हैं. संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी.

लखनऊ हत्याकांड: 5 हत्याओं के आरोपी मोहम्मद बदर का पुलिस ने जारी किया पोस्टर, इनाम की भी घोषणा

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
कारगिल विजय दिवस पर CM योगी ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- शौर्य और बलिदान रहेगा अमर
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'देर आए, दुरुस्त आए...', धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले BJP के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी
यूपी पुलिस के एनकाउंटर में 50000 का इनामी बदमाश विपुल उर्फ 'खूनी' ढेर, 38 से अधिक मुकदमों का था आरोपी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget