एक्सप्लोरर

MP Election Result 2023: सीएम शिवराज के सामने सपा के मिर्ची बाबा की जमानत जब्त, अखिलेश यादव ने भी किया था प्रचार

MP Election Result: मध्य प्रदेश की बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान को बड़ी जीत मिली है. एम शिवराज सिंह चौहान को एक लाख 64 हजार 951 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही.

MP Election Result 2023: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन को हराने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है. वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनने पर इसमें तकरार नजर आई. जिसके चलते कुछ सीटों पर कांग्रेस के सामने समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में देखा गया.

फिलहाल आज देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद चार राज्यों की मतगणना हो रही है. इस दौरान मध्य प्रदेश समेत राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए बहुमत से जीत की ओर बढ़ रही है. इसी बीच मध्य प्रदेश के बुधनी में सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने मैदान में उतरे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महामंडलेश्‍वर वैराग्य नंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा की जमानत जब्त हो गई है.

सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा की बड़े अंतर से हार

दरअसल बुधनी में बीजेपी प्रत्याशी और सीएम शिवराज सिंह चौहान को एक लाख 64 हजार 951 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर कांग्रेस के विक्रांत शर्मा रहे जो शिवराज सिंह के आस पास भी नजर नहीं आए. कांग्रेस प्रत्याशी को 59977 वोट मिले हैं. वहीं बात की जाए समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महामंडलेश्‍वर वैराग्य नंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा की तो वह सीएम शिवराज सिंह चौहान से एक लाख 64 हजार 815 वोटों के अंतर से हार गए हैं.

चुनाव में मिले मात्र 136 वोट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान जीत का दंभ भरने वाले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सपा प्रत्याशी महामंडलेश्‍वर वैराग्य नंद गिरी के समर्थन में चुनाव प्रचार भी किया था. जिसके बावजूद उन्हें मात्र 136 वोट ही मिल पाए हैं. चुनाव आयोग की लिस्ट के अनुसार सपा प्रत्याशी की ओर जहां जमानत तक जब्त हो गई, वहीं महामंडलेश्‍वर वैराग्य नंद गिरी को 4 निर्दलीय उम्मीदवारों से भी कम वोट मिला है.

यह भी पढ़ेंः 
Election Result 2023: 'हमने 2024 का सेमीफाइनल जीता, अब फाइनल की बारी', रुझानों में बीजेपी को बहुमत पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget