एक्सप्लोरर

Yogi Cabinet Expansion: यूपी में आज शाम साढ़े पांच बजे योगी कैबिनेट का विस्तार, जितिन प्रसाद समेत 7 नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

Yogi Cabinet Expansion: जितिन प्रसाद, पलटू राम, पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान, कुर्मी बिरादरी से छत्रपाल गंगवार, अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल को जगह मिल सकती है.

UP Cabinet Expansion: यूपी में आज योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. शाम 5.30 बजे मंत्रिमंडल विस्तार होगा. राजभवन में अधिकारियों को बुला लिया गया है. योगी कैबिनेट में 7 नए मंत्री बनाये जाएंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एबीपी गंगा से फोन पर बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार की पुष्टि की. विधानसभा चुनाव के पहले ये मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है.

कोरोना काल में प्रदेश के तीन मंत्रियों का निधन हुआ था. कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, कमल रानी वरुण और राज्य मंत्री विजय कश्यप के निधन से तीन पद खाली हुए थे. इसके बाद कई बार मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा होती रही लेकिन हर बार मामला शांत हो गया. आखिरकार आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है.

योगी सरकार का ये दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार है

योगी सरकार का ये दूसरा मंत्रिमंडल विस्तार है. इससे पहले 22 अगस्त 2019 को योगी मंत्रिमंडल का पहली बार विस्तार हुआ था. कई नए चेहरों को जगह देने के साथ ही कुछ को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया था. कई मंत्रियों का पोर्टफोलियो भी बदला था. तब मंत्रिमंडल में 56 सदस्य थे. इनमे से 3 का निधन हो चुका.

इन चेहरों को मिल सकती है जगह

हाल ही में उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और उनकी टीम में शामिल सह प्रभारी लखनऊ आये थे. सूत्रों के अनुसार 3 दिन चले बैठकों के दौर में इस पर फैसला हो गया था. यह विस्तार आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है जिसमे जातिगत समीकरण साधने पर ध्यान होगा. सूत्रों के अनुसार जितिन प्रसाद, पलटू राम, पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की पत्नी संगीता चौहान, कुर्मी बिरादरी से छत्रपाल गंगवार, अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल को जगह मिल सकती है.

यूपी में अधिकतम 60 मंत्री बन सकते हैं

गूजर जाति से किसी को मंत्री नहीं बनाया जा रहा है इसीलिए एमएलसी बनाया जायेगा. जिन 7 लोगों के मंत्री बनने की संभावना है उनमें एक ब्राह्मण, 4 ओबीसी, एक अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से आते हैं. एक कैबिनेट और 6 राज्यमंत्री होंगे. यूपी में अधिकतम 60 मंत्री बन सकते हैं. वर्तमान में 23 कैबिनेट मंत्री, 9 स्वतंत्र प्रभार और 21 राज्यमंत्री हैं. कुल 53 हैं, 7 जगह खाली है.

ये भी पढ़ें.

केंद्रीय मंत्री का Akhilesh Yadav पर निशाना, कहा- सपा हमेशा गैरकानूनी काम का समर्थन करती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
उत्तराखंड की यमकेश्वर विधानसभा से कांग्रेस अंकिता भंडारी की मां को उतारेगी?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
AMU छात्रसंघ चुनाव के लिए 5 नवंबर को मतदान, मैदान में कितने उम्मीदवार?
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
यूपी चुनाव: पूर्व MP धनंजय सिंह ने ठोकी ताल, निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार
सुल्तानपुर में दो जगहों पर बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, पांच गिरफ्तार

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget