एक्सप्लोरर

Lucknow News: 'कागज 2' में अनुपम खेर के बेटे की भूमिका में नजर आएंगे एक्टर दर्शन कुमार, फिल्म को लेकर दी ये जानकारी

Darshan Kumar ने कहा, ये वहुत ही रीयलिस्टिक है और ऐसे मुद्दे पर है जिसकी वजह से लोगों को तकलीफें झेलनी पड़ती हैं लेकिन वो सिर्फ कागजों पर ही रह जाता है, आगे कार्रवाई नहीं होती.

कश्मीर फाइल्स (Kashmir Files) में कृष्णा पंडित और आश्रम वेब सीरीज (Ashram web series) में एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार से सबको अपना फैन बनाने वाले बॉलीवुड अदाकार दर्शन कुमार इन दिनों उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में हैं. वे यहां "कागज 2" फिल्म की शूटिंग के लिए आये हुए हैं. फिल्म के सेट पर दर्शन कुमार ने खास बातचीत की. दर्शन कुमार ने कहा कि लखनऊ में शूटिंग का कमाल का अनुभव है. कहा जाता है कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं, तो यहां मुस्कुराते हुए बहुत से चेहरे मिलते हैं. अयोध्या में आश्रम की शूटिंग के समय का अनुभव भी यहां बहुत अच्छा रहा. यहां के पानी में कुछ ऐसे गुण हैं कि बहुत अच्छे लोग हैं. यहां का खाना कमाल का है, जो भी यहां शूट करता तारीफ ही करता है.

कागज-2 फिल्म पर क्या कहा
कागज 2 फिल्म पर बात करते हुए दर्शन ने कहा कि, ये वहुत ही रीयलिस्टिक फिल्म है और ऐसे मुद्दे पर है जिसकी वजह से लोगों को तकलीफें भी झेलनी पड़ती हैं लेकिन वो सिर्फ कागजों पर ही रह जाता है, आगे कार्रवाई नहीं होती. फिल्म में यही दिखाया गया है कि कैसे लोगों को फाइट करनी होगी. इस फिल्म में दर्शक मुझे बिल्कुल अलग किरदार में पाएंगे. यह काफी चैलेंजिंग किरदार है. फिल्म की पूरी टीम कमाल की है. 

UP News: उदयपुर की घटना के बाद यूपी में अलर्ट, Social Media के साथ ही इन इलाकों में खास सतर्क रहने के निर्देश

अनुपम खेर के बेटे की भूमिका में
दर्शन ने कहा कि, कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर के पोते का किरदार निभाया था, इस फिल्म में वे अनुपम खेर के बेटे की भूमिका में हैं. उन्होंने कहा कि, वे खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि लिविंग लीजेंड अनुपम खेर के साथ काम करने का दोबारा मौका मिला. बचपन से ही उनकी फिल्म देखता आया और उनके साथ काम करने में मजा आता है. आशा है कि हमारी जोड़ी को ऑडियंस फिर से पसंद करेगी. दर्शन ने कहा कि, सतीश कौशिक के साथ काम का संयोग नहीं बन पा रहा था लेकिन इस बार बना.

फिल्म-वेब सीरीज पर क्या कहा
ये पूछने पर की फिल्म और वेब सीरीज किसमें अधिक मजा आता है, दर्शन कुमार ने कहा कि, फिल्म टी-20 मैच की तरह होती है. इसमें लिमिटेड टाइम में पूरी स्टोरी ऑडियंस के सामने रखनी होती है जबकि वेब सीरीज एक टेस्ट मैच की तरह होती है जिसमें अपने किरदार को आराम से निभा सकते हैं.

यूपी में शूटिंग पर क्या कहा
यूपी में शूटिंग पर बात करते हुए दर्शन ने कहा कि, ऑडियंस आज रीयलिस्टिक सिनेमा देखना चाहते हैं. यूपी खूबसूरत जगह है और इंडिया की शान है. खेती बाड़ी, बाग, शहर, मॉल जो देखना चाहें यहां देख सकते हैं, यह पुराने लखनऊ की खूबसूरती, जो चाहिए यहां उपलब्ध. हमें यहां इतना प्यार मिल रहा है कि बार बार आएं. यूपी सरकार का बहुत सहयोग मिल रहा है. लोकेशन की रिक्वेस्ट करते ही तुरंत एक्सेप्ट हो जाती है. चीजों में डिस्काउंट सपोर्ट मिलता. इससे यूपी और इंडस्ट्री दोनों का विकास साथ-साथ हो रहा. कश्मीर फाइल्स के कृष्णा पंडित के किरदार के बाद बहुत ऑफर आ रहे हैं. आर माधवन के साथ फिल्म धोका आने वाली सस्पेंस थ्रिलर है. आश्रम की अगली सीरीज अभी राइटिंग स्टेज पर है और जल्द शूट शुरू होने की उम्मीद है.

UP Police Recruitment 2022: दरोगा भर्ती परीक्षा में किया फर्जीवाड़ा, जेल में बंद आरोपी हो गया पास, फूले अधिकारियों के हाथ-पांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
'पहले युवा बाहर जाते थे, अब उद्योग यूपी आ रहे', पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास पर बोले CM योगी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
दिल्ली में 13 अगस्त कई सड़कें रहेंगी बंद, पढ़ लें पूरा जानकारी
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
UP में बिजली विभाग की बड़ी उपलब्धि, जुलाई में 20 लाख से ज्यादा शिकायतों का 99% निस्तारण
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget